अपने घर पर न पड़ने दें कोरोना के कदम, यह रामबाड़ तरीके अपनाने से महामारी रहेगी कोसों दूर

0
486

Demo Image

Delhi: कोरोना का संकट अभी रुक नहीं रहा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत देश में अब तक कोरोना वायरस (COVID19) के कुल मामले 7,447 हो गए हैं, जिनमें 642 लोगों को इलाज के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,035 नए मामले आएं है 40 लोगों के प्राण गए है। देश में अब तक कोरोना से कुल 239 लोगों के प्राण जा चुके है। भारत में कोरोना वायरस के संकट के चलते लॉक डाउन 2 सप्ताह और बढ़ाये जाने पर प्रधानमंत्री मोदी और सभी राज्य के मुख्यमंत्री राज़ी हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस चीन के वुहान से अन्‍य देशों में फैला है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या दुनिया में बढ़कर 16,96,139 हो गई है। दुनिया भर में कोरोना वायरस ने अब तक 1,02,669 लोगों के प्राण ले लिए है। पूरी दुनिया में अबतक 3,76,200 लोग ठीक हो चुके हैं।

Corona Virus News
Demo Image

इटली, स्पेन और अमेरिका में कोरोना वायरस ने सारी हदे पार कर दी थी। अब सबसे ज्यादा प्राण जाने के लिहाज से इटली सबसे ऊपर है। अमेरिका में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख को पार कर गई है। अमेरिका में कोरोना की वजह से प्राण जाने की संख्या बढ़कर 18 हजार के पार पहुंच गई है। इटली, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी के भी बुरे हाल है।

अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है। अमेरिका दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जहां कोरोना वायरस से एक ही दिन में 2000 से अधिक लोगो के प्राण चले गए हैं। पिछले 24 घंटों में यहां कुल 2,108 लोगों की जान चली गई है, जबकि अमेरिका में कोइरौना संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख को पार कर गई है। न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस का कहर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। न्यूयॉर्क में 5,800 से अधिक लोगों के प्राण कोरोना ने ले लिए है।


Demo Image

कोरोना वायरस के डर से भारत में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी है और अब यह आगे बढ़ाये जाने की भी पूरी संभावना हैं। इस समय घरों में कैद रहना ही लोगों के लिए एकमात्र विकल्प है। परन्तु घर में रहकर भी आप कुछ खास बातों को से अज्ञान हैं तो आप मुसीबत में पढ़ सकते है। अगर आप आगे बताये गए अभी तरीकों को फॉलो करेंगे तो आज आसानी से कोरोना महामारी से बचे रहेंगे।

खुदको और अपने घर को कैसे करें कोरोना से सुरक्षित: Useful Steps To Safe and Away From Corona

किसी भी चीच को छूने के बाद साबुन या सैनिटाइजर से अच्छे से हाथों को धोएं। कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर अलग कमरे में रहें। अपने कपड़ों या बर्तनों के संपर्क में घर के अन्य सदस्यों को न आने दें। घर में रहकर यदि आप बाहर से खाना ऑर्डर कर रहे हैं, तो ये आपके लिए खतरे से खाली नहीं होगा। इस तरह के ऑर्डर की पेमेंट ऑनलाइन करें। कैश लेन-देन से बचें और ऑर्डर लेने से पहले हाथों में ठीक से ग्लव्स पहनें।

banana Corona Virus India
Demo Image

दूसरे लोगों से संपर्क करने या कोई खास संदेश देने के लिए सोशल नेटवर्क या इंटरनेट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। घर में रहते हुए भी हर वक्त मास्क पहनकर रहें। किसी भी सरफेस को छूने से पहले हाथों में ग्लव्स पहनें। ग्लव्स उतारने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं।

यदि घर का कोई सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है तो बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को उससे ज्यादा खतरा है। इसलिए रोगी से निश्चित दूरी बनाकर रखें। किसी भी तरह के मास्क को 6-8 घंटों से ज्यादा नहीं पहनना है। सामान्य सर्दी-जुकाम होने पर भी आपका मास्क कोई दूसरा व्यक्ति न इस्तेमाल करें।

Corona Virus Updates
Demo Image

यदि आप घर में भी मास्क पहनकर रह रहे हैं, तो ध्यान रखें कि वो डिसइंफेक्टेड होना चाहिए। मास्क खराब होने की स्थिति में उसे इधर-उधर फेंकने की बजाय जला दें या फिर जमीन में गाड़ दें। घर में साफ-सुथरी जगह पर आप ज्यादा सुरक्षित हैं, लेकिन अगर आपको कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत सरकारी हेल्पलाइन नंबर या किसी नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।

यदि घर का कोई सदस्य या बाहरी व्यक्ति आपके कमरे में आ भी रहा है तो उससे कम से कम 1 से 3 मीटर की निश्चित दूरी बनाकर रखें। आपके कमरे में ही टॉयलेट की सुविधा होनी चाहिए और ध्यान रखें कि कोई भी बाहरी व्यक्ति उस कमरे में दाखिल न हों। अपने आस पास और धार को साफ़ रखे और समय समय पर सरकारी गाइड लाइन को फॉलो करते रहे, ताकि आपको समय पर मूल्यवान जानकरी मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here