Image Credits: Social Media
Mumbai, Maharashtra: कोरोना के एक संकट के हालिया माहौल में बॉलीवुड स्टार्स एकमत होकर अपने आसपास के गरीबों की मदद कर रहे हैं। कोई पीएम केयर फंड्स में डोनेट कर रहा है, तो कोई सीएम रिलीफ फंड में फंडिंग कर रहा है। खबर है की कुछ स्टार्स गरीबों को सहायता करने के लिए अलग-अलग NGO का साथ दे रहे हैं।
वहीँ दूसरी तरफ बॉलीवुड सुपर स्टार ऋतिक रोशन ने भी एक NGO से के साथ खड़े होकर इस काम हो आगे बढ़ाया है और 20 लाख जरूरमंद लोगों और गरीबों को पैक्ड खाना बांटने का ऐलान किया है। उनके साथ ही साथ N 95 और अन्न मास्क बांटने के बाद रितिक रोशन अब 1.2 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध करवायेंगें। अभिनेता रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि इस काम के लिए उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन को चुना है और इसे उन्होंने ट्विटर पर रीट्वीट भी किया है।
ऋतिक रोशन ने रोशन ने अक्षय पात्र फाउंडेशन से हाँथ मिलाया
रोशन ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पोस्ट सांझा करते हुए लिखा की हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे फाउंडेशन को अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन सशक्त बनाएंगे। हम साथ मिलकर ऐसे 1.2 लाख लोगों को पैक्ड फूड भेजेंगे। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने ट्वीट कर के भी इस बारे में जानकारी दी है। अक्षय पात्र फाउंडेशन के इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रितिके रोशन ने लिखा मैं आपकी ताकत के लिए दुआ करता हूं कि ताकी कोई भी इस देश में भूखा ना सो पाए। आप जमीन पर असली सुपर हीरो है।
I wish you the power to ensure that NO ONE in our country sleeps hungry. You all are the real superheroes on ground. #IndiaFightsCorona #CovidRelief https://t.co/2JkUSEZ0CW
— Hrithik Roshan (@iHrithik) April 7, 2020
Actor Hrithik Roshan Said on Akshaya Patra Foundation Tweet, I wish you the power to ensure that NO ONE in our country sleeps hungry. You all are the real superheroes on ground. Hrithik Roshan ties up with NGO to provide 1.2 lakh meals for daily wage earners and senior citizens.
Proud of @iHrithik Sir for helping directly people who are in need . 👏 #HrithikRoshan pledge to facilitate 1.2 lakh nutritious cooked meals to old age homes, daily wage labourers and low income groups across India, until normalcy in work routine. pic.twitter.com/nHsZvnXaVz
— Nivas Bishnoi™ (@HrithikianJames) April 7, 2020
आपको बता दें की भारत में टोटल लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 60, दिल्ली में 51, मध्यप्रदेश में 16, आंध्र प्रदेश में 15, कर्नाटक में 6 और राजस्थान में 5 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। पुणे में 24 घंटे में 5 लोगों के प्राण चले गए। आज इंदौर में एक के प्राण गए है।
महाराष्ट्र में 60 नए कोरोना केस मिलने से हड़कंप
बुधवार को महाराष्ट्र में 60 नए केस मिलने के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1078 हो गई। मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घटिया क्वालिटी के पीपीई किट दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शाम 5 बजे बताया कि देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार 274 हो गया है। इनमें से 410 मरीज ठीक हुए, जबकि 149 अपने प्राण गवा चुके हैं।
अमरीका में कोरोना वायरस से एक दिन में मंगलवार को अब तक की सबसे ज़्यादा तादाद में जान गई हैं। मंगलवार को 1800 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही अमरीका में कोरोना वायरस से प्राण जाने की कुल संख्या 13 हज़ार के लगभग पहुंच गई है। अमरीका में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले तीन लाख 98000 हो गए हैं। अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या दुनिया के किसी भी देश से अधिक है। दुनिया में भर में कोरोना के संक्रमण के कुल मामले 14 लाख हो गए हैं।



