Image Credits: Twitter
Delhi: यह खबर कोरोना COVID-19 का ज़बरदस्त कहर झेल रहे पाकिस्तान से आई है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाक को कोरोना और गरोबी ने निजात दिलाने के लिए भारत के सामने हाँथ फैलाएं है। शोएब अख्तर ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के आयोजन की बात कही। आपको बता दे की बुधवार को अपने एक बयान में रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज करनी चाहिए। शोएब का सुझाव है की इससे जमा हुए फंड से भारत और पाकिस्तान में कोरोना महामारी से निपटने में मदद मिलेगी।
आपको बना दे की ताज होटल वाली कायराना घटना और पाक की हरकतों के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच सम्बंधो में कड़वाहट आने के कारण साल 2007 के बाद से दोनों देशो के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन नहीं हुआ है। इस बीच भारत और पाकिस्तान सिर्फ आईसीसी लेवल के क्रिकेट मैच में ही खेले हैं।
शोएब अख्तर को अब भारत की जोर से याद आई
शोएब अख्तर ने कहा, संकट की इस घड़ी में मैं भारत और पाकिस्तान के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज आयोजित कराने का प्रस्ताव रखता हूं। यदि विराट कोहली इस दौरान शतक करते हैं, तो काफी प्रसन्नता होगी या बाबर आजम सेंचुरी लगाते हैं, तो आप लोग खुश होंगे। इस पर भारत के क्रिकेट प्रेमी कह रहे है की पहली बात है हमें कोरोना से निपटने के लिए क्रिकेट मैच की जरुरत नहीं है और दूसरी बात यह है की भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली से पाक बल्लेबाज़ बाबर आजम की तुलना करना बहुत की बचकाना है। एक बार शोएब अख्तर को दोनों खिलाड़यों के रेकॉर्ड पर भी नज़र दाल लेनी थी।
Former Pakistan cricketer #ShoaibAkhtar has asked India for help in the form of 10,000 ventilators! pic.twitter.com/zDQrByvoo4
— Cricketkeeda (@Cricketkeeda10) April 9, 2020
आपको बता दे की अख्तर ने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं, इनके बीच क्रिकेट मैच का आयोजन होता है, तो बड़े पैमाने पर दर्शक मैच देखते हैं। शोएब के मुताबिक लोग अभी घरों में बैठे हैं और खेल को फॉलो कर रहे हैं। शोएब का कहना है कि इससे भारी व्यूवरशिप मिलेगी। शोएब अख्तर ने भारत-पाकिस्तान सीरीज का प्रस्ताव रखने के अलावा इंडिया से 10000 (10K) वेंटिलेटर की मदद भी मांगी थी। अब भारत ने मदर की उम्मीद करना कहा तक उचित है, यह भारत के क्रिकेट प्रेमी सवाल कर रहे है।
https://twitter.com/ANAND91226094/status/1248144910919905281
शोएब अख्तर ने आगे कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों से एकत्रित फंड को दोनों देशों की सरकार के बीच सामान रूप से बांट दिया जाए। इस फंड से दोनों देशों के बीच कोरोना के खिलाफ जंग में मदद मिलेगी। शोएब अख्तर ने कहा कि कोरोना के कारण इस समय दोनों देश में लॉकडाउन है। जब स्थिति कंट्रोल में हो जाए तभी इस तरह के मैचों का आयोजन किया जा सकता है।
शोएब अख्तर अब भारत-पाक मैच दुबई करवाना चाह रहा
अख्तर ने आगे कहा कि इस समय हर इंसान घर में लॉक डाउन है। इसलिए दोनों देशों के बीच खेलने वाले मैच को बड़े पैमाने पर लोग देखेंगे। मैचों का आयोजन न्यूट्रल ग्राउंड्स जैसे की दुबई में किया जाए। दोनों टीमों के पहुंचाने में चार्टेड प्लेन की व्यवस्था की जाए।
Shoaib Akhtar proposed the idea of Pakistan vs India matches to raise funds for the people of Pakistan and India, what do you think?
VC: @shoaib100mph #PAKvIND #Cricket #Pakistan #ShoaibAkhtar #India #COVID19 #coronavirusinpakistan #StayHomeStaySafe pic.twitter.com/UC1ZAl7XlH
— Khel Shel (@khelshel) April 9, 2020
अख्तर के मुताबिक हो सकता है कि इससे दोनों देशों के बीच क्रिकेट द्वपक्षीय क्रिकेट की वापसी हो जाए। इससे भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में भी नज़दीकी आ सकती है। इस कोरोना संकट के वक़्त, इससे निपटने के लिए क्रिकेट मैच के ज़रिये बहुत पैसा जुटाया जा सकेगा।
इस पर भारत के सोशल मीडिया यूजर का कहना है की भारत अपने क्रिकेट खिलाड़ियों की जान जोखिम में क्यों डालेगा और वैसे भी कोरोना दुबई में फैला है और वहां से भारत आने वाले लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। ऐसे में अंतिम स्थिति में खड़े पाक को अब ऐसे सुझाव दे रहा है की जिससे भारत को भी लेने के देने पढ़ जाये।



