भारतीय स्पेशल फोर्स के 5 कमांडो मिशन सफल करके शहीद हुये, ये सर्जिकल स्ट्राइक टीम में भी थे

0
721

Image Credits: Twitter(@bhushan_gyan)




Delhi: देश अभी बहुत बड़े संकट से जूझ रहा है। अब सवाल रह है की देश की सरकार कोरोना से जंग करे या पाक घुसपैठियों से जंग करे। देश के जवान देश को दोहरी समस्या से बचाने में लगे हुए है और शहादत भी दे रहे हैं। पाक अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रहा है। पाक की ओर से आने वाले घुसपैठियों ने बर्फबारी का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश की, तो उनको भारतीय सेना के वीर जवानों ने विफल करते हुए ऊपर पहुंचा दिया।

खबर के अनुसार भारतीय स्पेशल फोर्स और पाक घुसपैठियों के बीच यह जंग बर्फबारी के बीच 10 हजार फीट की ऊंचाई पर कश्मीर के केरन सेक्टर में हुई। इस कार्यवाही में 5 घुसपैठियों को घराशाही कर दिया गया। किन्तु इस बड़ी कार्यवाही में भारतीय सेना के इसमें 5 जवान भी शहीद हो गए है। सबसे बड़ी बात यह है की यह जवान पाक के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रही 4 पैराशूट रेजिमेंट के कमांडो थे।

Indian Army In Kashmir Srinagar
Demo Image Of Indian Army

खबर के अनुसार 4 पैराशूट रेजिमेंट के 5 जवानों ने घुसपैठियों की हरकत को सफल नहीं होने दिया भारतीय जवानों ने सभी घुसपैठियों को घराशाही कर दिया। ये पांचों कमांडो उस स्पेशल फोर्स टीम का हिस्सा थे, जिसने सर्जिकल स्ट्राइक को सफल बनाया था।



इस कार्यवाही में पाकिस्तान की ओर से आए 5 घुशपैठिये जन्नत पहुँच गए हैं। स्पेशल फोर्स की टीम को जैसे ही घुसपैठ की सूचना मिली, उन्हें तुरंत हवाई यात्रा से स्पॉट के नजदीक पहुंचाया गया। यहां पर भारतीय वीरों ने आपने सामने की जंग की और देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

आपको बता दें की यह कार्यवाही बहुत दी करीब से हुई है कि एक भारतीय जवान का शव ठीक उस घुसपैठिये की बाज़ू में मिला, जिसे उस जवान ने खुद ही जन्नत का रास्ता दिखाया था। घायल जवानों में से दो को हॉस्पिटल पहुंचाया गया था, लेकिन दोनों जवानों ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया और तीन भारतीय जवान जंग स्थल पर ही शहीद हो गए थे। इन 5 भारतीय कमांडो ने शहीद होकर देश की रक्षा की और देश के दुश्मनीं के मंसीवे नाकाम कर दिए।

Indian Army Recruitment
Demo Image Of Indian Army Operation at Keran Sector Kashmir

खबर के अनुसार कश्मीर के केरन सेक्टर में घुसपैठ की तस्वीरें एक मानवरहित एरियल वीइकल (रोबोट) से लेने के बाद ही इस कार्यवाही का निर्णय लिया गया था। उस वक़्त उक्त क्षेत्र में भारी बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से रेगुलर इंडियन आर्मी यूनिट को भेजने में परेशानी आ रही थी, इसलिए उस दिन घुसपैठियों की तलाश के लिए स्पेशल फोर्सेज की टीम ही भेजनी पड़ी।



घुसपैठियों को ऊपर पहुंचाने के लिए स्पेशल फोर्स टीम की दो स्क्वाड्स को लगाया गया था। इस खराब परिस्थिति में ऐसे कठिन ऑपेरशन को सफल बनाना लगभग नामुनकिन था, किन्तु भारतीय जवानों ने अपने पतन की आहुति देकर इस कार्यवाही को सफल बनाया।

इन 5 जवानो में से एक जवान की तस्वीर और जानकरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके मुताबिक यूजर कह रहे हैं की तुम्हारा जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। तुमने ऊरी घटना में की गई सर्जिकल स्ट्राइक में भी देश को बहुत गौरवान्वित किया था। जिसमें ग्राम कोला, पोस्ट पीपलपानी, पट्टी कफोलस्यूं, कल्जीखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) निवासी 4th पैरा कमांडो में सेवारत अमित अण्थवाल भारत माता की रक्षा में शहीद हो गए। हमें आप पर गर्व है।

जानकारी के मुताबिक़ सूबेदार संजीव कुमार की लीडरशिप वाली टीम ने घुसपैठियों के पदचिन्हों को चिन्हित करके उनका पीछा किया था। इसी बीच चलते-चलते टीम के 3 जवान बर्फ में फास भी गए थे। किन्तु पाक घुसपैठिये भी वहीं छिप कर बैठे थे। घुसपैठिये भी भारतीय सेना के आ जाने से वाकिफ हो गए थे। इसके बावजूत भारतीय जवानों ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना भी घुसपैठियों ने नहीं की थी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here