Presentation Photo
Delhi: कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया परेशान है। इस वायरस से अपने परं गवाने वालों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। इस वायरस से पूरी दुनिया में 68 हजार से ज्यादा लोगों के प्राण जा चुके है, जबकि 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। खबर के अनुसार 2 लाख 59 हजार व्यक्ति ठीक भी हो गए हैं।
दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इस वायरस की सबसे जगा चपेट में है। ट्रम्प के देश में स्थिति दिन प्रतिदिन ख़राब होती जा रही है। अमेरिका में अब तक 9000 से अधिक लोगों की जान इस वायरस की वजह से जा चुकी है। न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 630 लोगों के प्राण जा चुके है और पूरे अमरीका में 1200 लोग अपने प्राण गवा दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले दो हफ्तों में कोरोना के चलते बहुत हानि होगी।
कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केंद्र बन चुके अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक टाइगर को इस COVID 19 वायरस ने संक्रमित कर दिया है। इंसान से कोरोना वायरस के किसी पशु को संक्रमित करने और उसके बीमार होने का यह पहला मामला है, जो अमरीका से आया है। यह टाइगर न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स जू में है, जो कीकोरोना वायरस पीड़ित हो गया है।
आपको बता दें की यह मलेशियाई टाइगर नादिया नाम से जाना जाता है, इसके अलावा 3 अन्य बाघों को सूखी खांसी आने के बाद उसकी कोरोना जांच की गई थी। इस जांच में नादिया नामल टाइगर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस जू का संरक्षण करने वाली वन्यजीव संरक्षण सोसायटी ने एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि सभी बाघ कुछ दिन में ठीक हो जायेंगे। किन्तु यह बहुत चिंता वाली बात है की अब इंसान से जानवर में भी कोरोना आने लगा है।
NEW: Sadly 4 year old tiger named Nadia at Bronx Zoo in NYC has tested positive for #coronavirus
6 other tigers and lions at zoo are also showing symptoms
BUT ALL DOING WELL
Believed to have been infected by an asymptomatic zoo worker
First case of Animal transmission in US pic.twitter.com/IaaJjUkNrr
— Darren McCaffrey (@darrenmccaffrey) April 5, 2020
4 year old tiger named Nadia at Bronx Zoo in NYC has tested positive for coronavirus. 6 other tigers and lions at zoo are also showing symptoms, Believed to have been infected by an asymptomatic zoo worker. First case of Animal transmission in US. Four-year-old female Malayan tiger at zoo in New York City tests positive for coronavirus News west viral.
अमरीकी मीडिया में आई खबर की माने तो इस टाइगर के अंदर जू में नियुक्त एक कर्मचारी से कोरोना वायरस आया है। इस जू को मार्च से ही बंद कर दिया गया है। खबर के अनुसार 27 मार्च को पहली बार टाइगर के अंदर बीमारी के लक्षण दिखे थे। अभी जू के अंदर किसी और जानवर के अंदर कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
कोरोना वायरस के कहर को लेकर चीन के खुलासे के कुछ दिन बाद करीब 4,30,000 लोग चीन से आने वाली सीधी उड़ानों से अमेरिका पहुंचे थे। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के अनुसार इनमें से कई ऐसे थे, जिन्होंने COVID 19 के केंद्र वुहान से सीधे अमेरिका की यात्रा की थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध लगाने से पहले चीन से करीब 1,300 सीधी उड़ानें अमेरिका के 17 राज्यों में उतरीं और लाखों लोगों को यहां पहुंचाया।
खबर में कहा गया की चीन के अधिकारियों की ओर से नए साल की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य अफसरों के समक्ष इस कोरोना कहर का खुलासा निमोनिया जैसी रहस्यमयी बीमारी बता कर किए जाने के बाद से लगभग 4,30,000 लोग चीन से सीधी उड़ानों से अमेरिका आये थे। दोनों देशों में एकत्र किए गए आंकड़ों के मुताबिक इनमें 40,000 वे लोग भी शामिल थे, जिन्होंने ऐसी यात्राओं पर राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के दो महीने बाद तक यात्रा करि थी।





