Ajay Dengan Image Credits: Twitter
Mumbai: आज सम्पूर्ण विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। कोरोना से संक्रमित लोगो को संख्या रुकने का नाम नही ले रही है। इन बढ़ते हुए संक्रिमत लोगो की संख्या देखकर लोगो ने PM Cares में बढ़ चढ़कर दान दिया है। गरीब लोगों के पास आज खाने को भोजन नही है। सरकार ने उनकी भोजन की व्यवस्था करवाई है। सभी लोग इस लॉक डाउन का पालन कर रहे है।
सभी देश की जनता सरकार की बात मान रही है। इसी बात को देखते हुए फ़िल्म जगत के बड़े बड़े स्टार ने अपना योगदान दिया, इसी कड़ी में एक नाम ऐसा जुड़ा जिसकी लोग तारीफ कर रहे ही वो है, सुपस्टार अजय देवगन (Ajay Devgan)।
कोरोना वायरस के कारण अजय देवगन पहले ही अपनी प्रोडक्शन कंपनी की ओर से PM Cares फंड में 1.10 करोड़ रुपये दान कर चुके हैं लेकिन इसके बाद इन्होंने हालात को देखते हुए अब एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। देशभर में चल रहे लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री का काम पूरी तरह है बंद पड़ा है। जिससे दिहाड़ी मजदूरों को बहुत अधिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
He is one of my Favorite Hero in Bollywood. Happy Birthday #AjayDevgn @ajaydevgn . wish you a happy and healthy life ahead. pic.twitter.com/4L8eou3FhD
— ABINASH MOHAPATRA | ଅବିନାଶ ମହାପାତ୍ର 🇮🇳 (@AbinashMohpatra) April 2, 2020
इस लॉक डाउन के संकट में इंडस्ट्री में काम करने वाले देहाड़ी मजदूरों के घरों में दो समय का भोजन भी नसीब नही हो पा रहा है। इस बात को देखते हुये इन लोगों की सहायता के लिए कई सेलेब्रिटीज़ आगे हैं। सलमान खान, रोहित शेट्टी के बाद अब इस सूची में अजय देवगन का नाम भी शामिल हो चुका है।
We take a Pledge to donate 1.1 Cr ₹ from #ADFFilms to the PM-CARES Fund. its Time to be There For Everyone. PM @narendramodi 🙏 We Recommend Everyone to stay at home.#PMCaresFunds #Coronaindia @ajaydevgn https://t.co/xeBgcksmTK
— AjayDevgnFFilms (@AjayDevgnFilms) March 31, 2020
अजय देवगन ने ऐसे देहाड़ी मजदूरों की सहायता के लिए FWICE को 51 लाख रुपये का डोनेशन देकर उनकी मदद की है। जिसके बाद लोग अजय देवगन की तारीफ कर रहे है। संकट की घड़ी में जो साथ दे वो है, असली वाजीराव सिंघम। पहले PM Cares फंड में एक करोड़ से अधिक का दान देकर लोगो की मदद की फिर 51 लाख रुपए अपनी इंडस्ट्री के लिए दान देने पर सिंघम की सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ हो रही है।
सोशल मीडिया पर असली सिंघम बनकर सामने आए है। अजय देवगन की तारीफ करने वालों में उनके फैंस के अलावा फिल्ममेकर अशोक पंडित शामिल हैं। जिन्होंने इस दिल खोलकर दान करने के लिए अजय देवगन का शुक्रिया अदा किया है।
Dear @ajaydevgn, we thank U for your generous contribution of ₹51 lakhs towards @fwice_mum, for the benefit of our 5 lakh #CineWorkers. U have proved time & again, especially in times of crisis, that U are a real life #Singham. God bless U.#FWICEFightsCorona #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/e2NZ0V3q52
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) April 1, 2020
उन्होंने एक Video Share करते हूए लिखा है, प्रिय अजय देवगन 5 लाख सिनेवर्कर्स के लिए 51 लाख की मदद देने के लिए शुक्रिया। आपने हर बार साबित किया है कि आप असली में वाजीराव सिंघम हैं। संकट की इस घड़ी में सभी को एक साथ मिलकर मदद करनी होगी। जिससे गरीब मजदूर के घर कोई भी भूखा ना रहे।



