ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना पॉजिटिव हुए, पहले प्रिंस चार्ल्स भी हुए थे

0
518

Image Credits: Twitter

कोरोना से निपटने की तैयारियों के मद्देनज़र भारतीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हर राज्य को अपने यहां एक स्पेशल कोरोना अस्पताल बनाना होगा। कोरोना से पूरी दुनिया परेशान है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

ब्रिटिश पीएम ने लिखा, पिछले 24 घंटों में कुछ लक्षण नजर आए हैं और कोरोना वायरस की जांच पॉजिटिव आई है। कोविड-19 से संक्रमित होने के साथ ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ जंग में वे सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे और घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्य करेंगे।

खबर के अनुसार ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 25 मार्च सुबह तक बढ़कर कुल 12000 हो गई है। ब्रिटेन UK के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में कुल 1,452 मामलों की वृद्धि देखने को मिली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 से संक्रमित कुल 578 मरीज अपने प्राण गवा चुके है। इंग्लैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर प्रोफेसर क्रिस व्हिट्टी ने कहा कि ब्रिटेन कोरोना वायरस के टेस्ट की दर को बढ़ा रहा है।

मीडिया में आई खबर की मने तो UK सरकार के पिछले बयान के अनुसार, अधिकारी COVID-19 महामारी के टेस्ट की संख्या बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड और नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) एक दिन में 25 हजार तक टेस्ट कर सकते हैं। डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने कहा कि पूरे देशभर के स्थानीय अस्पतालों में मंगलवार (24 मार्च) तक 1.5 करोड़ फेस मास्क वितरित किए गए।

देश के कुल 9,529 मामलों में आधे से ज्यादा (3,000 से अधिक) लंदन के ही हैं। अस्पतालों के प्रमुखों के प्रतिनिधि संगठन एनएचएस प्रोवाइडर्स के मुख्य कार्यकारी क्रिस हॉप्सन ने कहा कि उन्हें सूचना मिल रही है कि जिस दर से अस्पतालों के बिस्तर भर रहे हैं, वह बहुत चिंताजनक है क्योंकि संक्रमण के कारण अस्पतालों में कर्मियों की संख्या भी कम हो रही है।

ब्रिटेन में राजघराने तक पहुंचने के बाद अब कोरोना वायरस की चपेट में सरकार भी आ गई है। देश को COVID-19 के इन्फेक्शन से बचाने की कोशिशों में जुटे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह सरकार की ओर से इस आपदा से निपटने का काम करते रहेंगे। ब्रिटेन में अब तक 12,000 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 578 लोग अपने प्राण दे चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here