Image Credits: Dainik Bhaskar On Twitter
Bhopal, Madhya Pradesh: कोरोना महामारी की मार अब मध्यप्रदेश में भी भारी पढ़ रही है। मध्यप्रदेश के एक पत्रकार में कोरोना वायरस COVID19 का संक्रमण पाया गया है। यह पत्रकार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलमनाथ की अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मौजूद था। आपको नाता दें की पत्रकार की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद पत्रकार का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में पत्रकार को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सारे पत्रकारों को क्वारनटीन में जाना पड़ेगा।
अब इस कारण से फैसला लिया गया है कि इन्फेक्टेड के संपर्क में आए सभी पत्रकारों को क्वारनटीन में जाना होगा। इसके अलावा प्रशासन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नेताओं की भी लिस्ट बनाई जा रही है, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। ऐसे में सवाल उठता है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद कमलनाथ मौजूद थे। क्या उन्हें भी क्वारनटीन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के भोपाल में हई कमलनाथ की प्रस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली से भी कुछ पत्रकार गए थे। अब दिल्ली से गए पत्रकारों को भी क्वारनटीन में जाना पड़ सकता है। फिलहाल, इस तरह का कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन एहतियातन सभी को क्वारनटीन में जाने बोला जा सकता है।
खबर के अनुसार उस पत्रकार की आज ही रिपोर्ट आई है, जिसके बाद प्रशासन की ओर से उन लोगों की पहचान करना शुरू हो गई है, जो लोग उनके संपर्क में आए थे। आपको बता दें की की सिर्फ पत्रकार ही नहीं वरन कमलनाथ सरकार के विधायक और मंत्री भी वहां मौजूद थे। कांग्रेस के बड़े नेता और प्रवक्ता मौजूद थे। अब देखने वाली बात होती है कि प्रशासन कितनी जल्दी एडवाइजरी करता है।
अब मध्य प्रदेश में कोरोना के 15 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। देश भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा करीब 600 पहुंच गया है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और करीब 50 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कमलनाथ ने 20 मार्च को अपने निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर करने के लिए कई पत्रकार पहुंचे थे, जिनमें एक पत्रकार वह भी शामिल था, जिसकी बेटी कोरोना से संक्रमित पाई गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जितने भी लोग उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे, उन सबकी जांच हो सकती है और उन्हें क्वारंटाइन किया जा सकता है।
भोपाल / कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुआ पत्रकार कोरोना पॉजिटिव, पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेट कियाhttps://t.co/50yXM5sYz4 #KamalNath #21daylockdown #bhopal #MadhyaPradesh @ChouhanShivraj pic.twitter.com/ZKlBzo5l6v
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) March 25, 2020
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और उन्होंने बीजेपी पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरू से साजिश करने का आरोप लगाया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया था, जिसके बाद वह राज्यपाल से मिल अपना त्यागपत्र सौंपा था। इस दिन कांग्रेस नेता दिग्वविजय सिंह समेत कांग्रेस के मंत्री और कई सारे पत्रकार शामिल थे।





