शरजील इमाम और कफील खान के समर्थन में JNU की टुकड़े-ब्रिगेट क्या कर रही, देखें

0
468

असम को काटकर भारत से अलग कर देने की धमकी देने वाले शरजील ईमाम और कफील खान के समर्थन में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी JNU का टुकड़े-टुकड़े ब्रिगेड डफली लेकर सड़क पर उतर चुका है। फिलहाल शरजील इमाम पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है और वो दिल्ली पुलिस की रिमांड में है। जबकि CAA के विरोध में भाषणबाजी करने वाला कफील खान मथुरा जेल में बंद है। कफील पर रासुका के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जेएनयूएसयू की अध्यक्ष और वामपंथी ब्रिगेड की सदस्य आइशी घोष के नेतृत्व में सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों ने डफली लेकर गद्दार शरजील ईमाम और सस्पेंडेड डॉक्टर कफील के समर्थन में प्रदर्शन किये। इनकी मांग है की शरजील ईमाम और कफील खान को जल्द रिहा किया जाय।

जब शरजील इमाम के देशविरोधी भाषणबाजी करने का वीडियो सामने आया तो इन्हीं वामपंथियों ने कहा कि जो देश तोड़ने की बात करे, हम उसके साथ नहीं, कानून के तहत ऐसे लोगों पर कार्यवाई हो, पर जैसे ही मामला थोडा शांत हुआ देश के गद्दारों के पक्ष में सड़कों पर उतर आये। मालूम हो की शरजील भी JNU में पढता था और वायरल वीडियो की वजह से नज़रों में आया था।


Jawaharlal Nehru University Students Union president Aishe Ghosh and other students protest against CAA, NRC, and NPR at Jantar Mantar. They also raised slogans demanding the release of Sharjeel Imam and Dr. Kafeel Khan.

इससे पहले शरजील ईमाम के समर्थन में वेलेंटाइन डे पर JNU में कुछ छात्रों ने पोस्टर दिखाए थे और जमकर नारेबाजी की थी। शरजील इमाम को तुरंत रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पोस्टर्स के जरिए छात्र ये बताने की कोशिश कर रहे थे कि चक्काजाम करना देशद्रोह नहीं है, इतना ही नहीं कुछ पोस्टर्स पर छात्रों ने लिखा था शरजील तेरे संघर्ष से, इंकलाब आएगा।

जेएनयू में इंडिया माई वैलेंटाइन प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान ये सब हरकतें की गयी, इस कार्यक्रम का आयोजन बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और उनके कुछ साथियों ने मिलकर किया था। प्रोग्राम में कई मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन्स ने परफॉर्म किया, जिनमें मानिक माहना, वरुण ठाकुर, अदिति मित्तल और संजय राजौरा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here