मोगली वाला बंदर नदी में एक आदमी की मदत करने आगे आया और सन्देश देकर हैरान किया

0
1045
Orangutan monkey Help
Orangutan monkey reaches out to help a conservationist who looked stuck in the river as he cleared snakes from apes' habitat. orangutan saw a man wading in snake-infested water and decided to offer a helping hand. Orangutan monkey came to help a man in the river water.

Photo Credits: Facebook Post

इन दिनों एक फोटो ज़हर पसंद की जा रही है। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल है, जिसमें एक बन्दर रुपी वनमानुष एक नदी में फंसे आदमी को निकालने के लिए हाथ आगे बढ़ाता दिखाई दे रहा है। असल में जो फोटो वायरल हो रही है वह फोटो इंडोनेशिया के बोर्नियो के एक वन क्षेत्र की है जहां एक आदमी सांप की खोज में नदी में उतरता है और तभी एक आरंगुटान बंदर (Orangutan Monkey) उस व्यक्ति के पास आता है और उसके तरफ हाथ बढ़ाकर मदद करने का इशारा करता है।

अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग कर रहे अनिल प्रभाकर ने यह फोटो ली थी। आज के समय में जहां इंसान अपनों की भी मदद नहीं करता है वहीं दूसरी तरफ इस बंदर ने लोगो को एक ज़बरदस्त उदहारण दिया है। आपको बता दें की बोर्नियो वन क्षेत्र की नदी में सापों का भंडार है, ऐसे में वहां रह रहें बंदरों के लिए वह बड़ा खतरा माने जाते हैं। बोर्नियो वन क्षेत्र की नदी में जो आदमी दिखाई दे रहा है वह वन क्षेत्र का ही एक कर्मचारी है।

सांप होने की जानकारी मिलने के बाद वह वन क्षेत्र का ही कर्मचारी वहां पुहंचा था, जिससे वहां बंदरों को कोई हानि न पहुंच सके। इसी दौरान पास में ही मौजूद आरंगुटान बंदर को लगा कि व्यक्ति नदी में गिर गया है और वह उसकी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है। Photo लेने वाले इंडोनेशिया के प्रभाकर को बाद में पता चला कि वह आदमी सुरक्षात्मक परियोजना के हिस्से के रूप में काम करता है।

मीडिया में आई खबर के अनुसारव प्रभाकर ने बताया कि बंदरों की रक्षा के लिए सांप को नदी में ढूंढ रहे कर्मचारी ने आरंगुटान बंदर की मदद लेने से इनकार कर दिया क्योंकी वह जंगली जानवर है और भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे बताया कि नदी में एक सांप था जिस वजह से वार्डन ने वहां जाकर झाड़ियों को साफ किया। वहां मौजूद एक आरंगुटान बंदर नदी किनारे आया और देख रहा था कि वह शख्स क्या कर रहा है।

प्रभाकर ने जब उस आदमीं से सवाल किया कि उसने आरंगुटान की मदद लेने से इनकार क्यों किया, तो उसने कहा, यह एक जंगली जानवर है और हम इससे परिचित नहीं हैं, किन्तु हम यहां उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। प्रभाकर ने सोशल मीडिया पर यह दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की जो अब वायरल हो रही है। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, मुझे आपकी मदद करने दे, एक बार मानवता मानव जाति में मर रही है, कुछ समय बाद जानवर हमारे असली सिद्धांतों पर वापस आ रहे हैं।
https://www.facebook.com/bosfuk/posts/2733747526711499:0

वैसे आपको बता दें की आरंगुटान बंदर (Orangutan Monkey) बहुत ही समझदार होते हैं और मोगली कार्टून कैरेक्टर में भी एक आरंगुटान बंदर को दिखाया जाता है, जो कई बार मोगली की जान बचाता है। इस तस्वीर को अब पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है और लोग एक जानवर की अच्छी सोच का उदहारण इंसान प्रजाति कोड़े रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here