Image Credits: Twitter(@ShobhaBJP)
देश में नागिकता कानून का विरोध और समर्थन अभी भी थमा नहीं है। केरल पुलिस ने भाजपा पार्टी के सांसद शोभा करंदलाजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शोभा के 22 जनवरी को किए गए एक ट्वीट को लेकर की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि CAA का समर्थन करने के कारण कुट्टीपुरम पंचायत के हिंदुओं के यहॉं पानी की सप्लाई रोक दी गई है।
केरल की मलप्पुरम के पुलिस प्रमुख अब्दुल करीम ने बताया, भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे के खिलाफ IPC की धारा 153 (A), 120, और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने भ्रामक और गलत जानकारी फैलाई और सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश की। वहाँ पर CAA पास होने से पहले से ही पानी की कमी थी।
कर्नाटक की भाजपा सांसद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दावा किया था कि केरल कश्मीर में तब्दील होता जा रहा है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि केरल दूसरा कश्मीर बनने जा रहा है। सांसद शोभा ने ट्वीट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कुछ महिलाएँ एवं पुरुष पानी लेने के लिए टैंकर के पास खड़े हैं।
Malappuram District police chief Abdul Kareem: Case registered against BJP MP Shobha Karandlaje under IPC sec 153(A), 120,& 34. She spread misleading and incorrect information & tried to destroy communal harmony. The water shortage was existing even before CAA was passed. https://t.co/pAaFQ8hRAw
— ANI (@ANI) January 24, 2020
शोभा का कहना है कि कुट्टीपुरम के हिंदुओं को पानी देने से इनकार कर दिया गया, क्योंकि उन लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का समर्थन किया है। शोभा का कहना था कि सेवा भारती नाम के एक NGO ने निवासियों के साथ हुए अन्याय के बारे में सुनकर कॉलोनी के घरों में पीने का पानी पहुँचाने का कार्य किया है।
https://twitter.com/ShobhaBJP/status/1220006329768538112
मीडिया और सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार केरल के मलप्पुरम जिले के कुट्टिपुरम में एक कॉलोनी के हिंदू निवासियों को पीने का पानी देने से वंचित कर दिया गया था और साथ ही उन्हें CAA पर सरकार का समर्थन करने के लिए मुस्लिम समूहों द्वारा बहिष्कार का भी सामना करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के पास रहने वाला एक व्यक्ति हिंदू बहुल कॉलोनी के लोगों के लिए पीने के पानी की आपूर्ति करता था। मगर CAA का समर्थन करने के बाद कॉलोनी के हिंदुओं को पानी उपलब्ध कराया गया।



