हुनर की मिसाल 11 साल की रिया ने जूते की जगह पैरों में बैंडेज बांधकर रेस में दौड़ी, 3 गोल्ड मेडल जीते।

0
1073
Rhea Bullos of Balasan Run

Photo & Info Credits: Facebook(Predirick B. Valenzuela)

New Delhi: गरीबी एक ऐसी परिस्थिति है, इसको वही समझ सकता है, जो इसमें जिया होगा। गरीबी इंसान को आगे बढ़ने नही देती, गरीबी में पैसे के आभाव के कारण लोग अच्छी शिक्षा नही पा सकते। लेकिन फिर भी इनमें कई लोग ऐसे है, जो गरीबी की मिसाल पेश करते हुए दुनिया मे अपने नाम का झंडा गाढ रहे है। अगर कुछ करने की मन में ठान लो, तो सारी कायनात एक जुट होकर उसे पूरा करने में हमारी मदद करती है। ये डॉयलॉग, तो फिल्मो में बहुत सुने है, लेकिन सच बात तो यह है कि ये असल जिंदगी में भी सच होते है।

कठिन परिस्थितियों तो हर समय आपकी परीक्षा लेती है, लेकिन इन सबसे कभी हार नही माननी चाहिए। कठिन परिस्थिति ही हमारी जीत की सीढ़ी होती है। जिनपर चलकर हमको आगे बढ़ना होता है, मुड़कर पीछे नही देखना है। फिलीपींस में रहने वाली 11 साल की बच्ची के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

रिहा बुल्लोस नामक बच्ची ने मिशाल पेश की

11 साल की रिया (Rhea Bullos of Balasan) ने जो कारनामा कर दिखाया है, उससे वो स्टार बन गई है। चारो तरफ उसकी तारीफ हो रही है। इस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसका कारण इसकी गरीबी नही इसका हुनर और टेलेंट है, जो इसे आज स्टार बना दिया। बच्ची ने रेस प्रतियोगिता में भाग लिया, लेकिन उसके पास पहनने को जूते नही थे फिर भी उसने हार नही मानी और रेस में दौड़ के लिए भाग लिया।

Rhea Bullos of Balasan Run

बच्ची (Rhea Bullos of Balasan) के पास पहनने के लिए अपने खुद के जूते नहीं थे, तो उसमे पैर में बैंडेज बांधकर रेस प्रतियोगिता में दौड़ी। उस दौड़ में उसने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम दर्ज किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इलोइलो प्रांत के स्थानीय विद्यालय में इंटर स्कूल एथलीट्स मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

Rhea Bullos ने बिना जूते के दौड़कर तीनो रेस के स्वर्ण पदक जीते

इस मीट में 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर की दौड़ रखी गई थी। तीन तरह की दौड़ कराने की प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें 11 साल रिया बुलोस ने तीनों दौड़ में भाग लिया और बिना जूते के रेस में दौड़कर तीनो रेस के स्वर्ण पदक जीतकर सबको हैरान कर दिया।

https://www.facebook.com/predirick.valenzuela/posts/2641017499324583

इलोइलो स्पोर्ट्स काउंसिल मीट के कोच प्रेडीरिक बी वैलेनजुएला ने रिया की इस दौड़ के पल को Social Media पर Share किया है। उन्होंने Photo Share की हैं, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है की रिया ने अपने पैरों में जूते नही पहने है। जूते की जगह पैरों में बैंडेज बांध रखी है, जिस पर नाइकी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।

प्रेडीरिक बी वैलेनजुएला ने जब इस पोस्ट को Social Media पर Share किया, तो ये बहुत तेजी से वायरल हो गई। इस बच्ची के हुनार को देख बड़ी संख्या में लोग उसकी मदद के लिए आगे आये है। एक बास्केटबॉल स्टोर के मालिक ने ट्विटर User से रिया बुलोस का नंबर मांगा और उस तक मदद पहुंचाई। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब सुविधाओं का अभाव होने के बाद भी लोग अपने टेलेंट को आगे बढ़ाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here