भारत के गृहमंत्री अमित शाह के प्रयास से नागरिकता संशोधन बिल (CAB) लोकसभा में पास हो गया। लोकसभा में पास होने के बाद अब राज्यसभा की बारी है। किन्तु वही इस बिल का संसद से लेकर सड़क तक विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद आगे आके नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन कर दिया है। कांग्रेस को इसके बाद मुँह की खानी पड़ी है।
लोकसभा में सोमवार को पास हुए नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में जमकर विरोध शुरू हो गया। कल देर शाम लुक छात्रों के समूह ने AMU कैंपस में सभा की, जिसमें इस बिल का विरोध किया गया। फिर AMU छात्रों ने नागरिकता संशोधन विधेयक CAB की प्रतियाँ फूँकीं और हिन्दू विरोधी नारे लगाए।
नागरिकता संशोधन बिल पर देश में मिला जुला असर है
भाजपा नेता तो इस बिल का समर्थन कर ही रहे है और अब पाकिस्तान से भारत में हिन्दू शरणार्थियों की मदत को भी लोग आगे आ रहे है। इस बिल की वजह से अब भारत में खुले या तम्बू में रहने को मज़बूर पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल जाएगी। इसी कारन अब लोग इनकी मदत को भी आहे आने लगे है।
भाजपा नेता बग्गा की ने मदत की अपील की थी
दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पल सिंह बग्गा को पता चला की दिल्ली में मजनू का टीला इलाके में पाकिस्तानी हिन्दू परिवार ठण्ड में असहाये यह रहे हैं। तो बग्गा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगो से उनकी मदत करने की अपील की। बग्गा की यह अपील काम कर गई और धीरे धीरे उन लोगो को सहायता पहुँचने लगी। आपको बता दें की भाजपा नेता तजिंदर पल बग्गा सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करता अच्छे से जानते हैं।

Photo Twitter By Delhi BJP Leader Tajinder Pal Singh Bagga on Pakistan Hindu Immigrants in Manjnu Ka Tila at Delhi.
बग्गा ने ट्वीट कर बताया की ‘दिसम्बर 2014 में अखबार में एक खबर आई कि लगभग 500 पाकिस्तानी हिन्दू मजनू का टीला दिल्ली में है और उनके पास ठंड में कुछ नही है। ट्विटर पर मैंने एक अपील की और आप सबकी मदद से हमने 2 दिन में उनके लिए 250 बेड, 500 कम्बल, जुराबें, बच्चो की पढ़ाई के लिए ब्लैकबोर्ड, कापी, किताबो का इंतजाम किया’।
मुझे आज खुशी है इतने सालों बाद आज इन भाई-बहनों को नागरिकता मिल रही है, जिसके लिए पूरा देश @narendramodi जी और @AmitShah जी का आभारी है । https://t.co/0v2lHjmZ0S
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) December 11, 2019
दिल्ली में मजनू का टीला इलाके में इस सहायता की फोटो भी बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने ट्विटर पर सांझा की और ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा की मुझे आज खुशी है, इतने सालों बाद आज इन भाई-बहनों को नागरिकता मिल रही है, जिसके लिए पूरा देश नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी का आभारी है।
आपको बता दे की कांग्रेस से नाराज़ चल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए नागरिकता संशोधन बिल संविधान का समर्थन किया है और कहा की इस बिल में भारत की वसुधैव कुटुंबकम की सभ्यता और विचारधारा है। सिंधिया ने कहा कि यह पहले देशों के आधार पर हुआ, अब राज्य और धर्म के आधार पर हो रहा है।



