प्रियंका रेड्डी का गुनहगार मो पाशा और उसकी गैंग निकली, पुलिस ने मामला सुलझाने का दावा किया

0
486

Image Credits: Twitter Viral Photos

हैदराबाद के शमसाबाद इलाके में 26 वर्षीय डॉक्टर प्रियंका रेड्डी केस को अब तेलंगाना पुलिस ने पूरी तरह से सुलझा लेने का दावा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपित मोहम्मद पाशा और अन्य तीन साथी कुछ दिन पहले से ही प्रियंका रेड्डी के साथ कुकृत्य करने का प्लेन बना रहे थे और उनकी योजना के मुताबिक़ टोल प्लाजा पर खड़ी प्रियंका की स्कूटी को भी पाशा और साथियों ने खुद ही पंचर किया था। मीडिया में मोहम्मद पाशा महबूबनगर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

यहाँ पर एक और चौका देने वाली खबर सामने आई है की प्रियंका रेड्डी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है की उनके साथ कुकर्म हुआ और उन्हें बहुत ही वाहियात तरीके से टॉर्चर भी किया गया था। फिर इस काम को अंजाम देने के बाद उनकी बॉडी को मोहम्मद पाशा की एक माल गाडी में भरकर टोल प्लाजा से कुछ किलोमीटर की दुरी में ले जाकर आग लगाईं गई।
https://twitter.com/TigerRajaSingh/status/1200324087693758464

कल खबर आई थी की हैदराबाद के शमसाबाद क्षेत्र में 26 वर्षीय डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की जली हुई बोली मिलने से पूरे शहर में भय का माहोल पसर गया था। इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मामले की जाँच में लग गई, किन्तु सोशल मीडिया यूजर्स कल रात से प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने ट्रेंड चला रहे थे। प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने 3-4 ट्रेंड चलाये गए जिनमे #PriyankaReddy #JusticeForPriyankaReddy #JusticeForPriyanka #justiceforDrpriyanka प्रमुश रहे थे और अब आरोपित का नाम सामने आने पर Mohammad Pasha नाम भी टॉप ट्रेंड कर रहा है।
https://twitter.com/ippatel/status/1200343833243860993

मीडिया की खबरों की माने तो प्रियंका रेड्डी एक पशु चिकित्सक थी और कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत थीं। उस दिन भी वह उसी पशु चिकित्सालय गई हुईं थीं। प्रियंका ने अपनी स्कूटी को शमसाबाद के पास शादनगर टोल प्लाजा में पार्क कर दिया था।

इसके बाद अपना काम ख़त्म करके रात में प्रियंका घर जाने के लिए वापस लौटीं, तो उनकी स्कूटी पंक्चर हो रखी थी। फिर असहाये प्रियंका ने अपनी बहन कॉल करके इस परेशानी की जानकारी दी और कहा कि उन्हें डर महसूस हो रहा है और आसपास केवल लोडिंग ट्रक और अज़नबी लोग हैं।
https://twitter.com/TigerRajaSingh/status/1200264779203350528

प्रियंका ने अपनी बहिन से कॉल पर बताया की उनको किसी ने सहायता ऑफर की है, इसलिए वो कुछ समय बाद कॉल बैक करके आगे की जानकारी देंगी। किन्तु प्रियंका का कोई कॉल बैक नहीं आया और उनका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। प्रियंका के घरवालों ने उन्हें ढूँढने के उद्देश्य से टोल प्लाजा भी गए। प्रियंका के ना मिलने पर देर रात पुलिस में भी शिकायत की गई।
https://twitter.com/Sree10012/status/1200156617347452928

इनके बाद जो पता चला वह चौका देने वाला था। अगले दिन सुबह पुलिस को हाईवे के पास प्रियंका रेड्डी की जाली हुई बॉडी मिली। आपको बता दें की जिस जगह प्रियंका रेड्डी की जली हुई बॉडी पाई गई थी, उसी जगह से 100 मीटर की दूरी पर पीड़िता का अंडरवियर भी पाया गया था। जब घटनास्थल प्रियंका के घरवालों को ले जाने पर उन्होंने उसके कपड़े और लॉकेट देखकर स्पष्ट किया की वह प्रियंका ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here