आज आपको इस दुनिया के भविष्य में खात्मे के एक संकेत से अवगत कटाया जा रहा है। जिसकी भविष्यवाणी खुद नासा ने कर दी है। एक उल्कापिंड हमारी पृथ्वी की तरफ पढ़ रहा है, जो भी भविष्य में पूरी पृथ्वी को ख़त्म कर देने की ताकत रखता है। नासा ने एपोफिस उल्कापिंड के बारे में पहले ही चेतावनी दे रखी है। वह एपोफिस उल्कापिंड कोई सामान्य या छोटा उल्कापिंड नहीं है, बल्कि एक बड़ा और विनाशकारी एपोफिस उल्कापिंड हैं।
आपको बता दें की नासा के अनुसार एपोफिस उल्कापिंड (Asteroid Apophis) आकाश के सौरमंडल में बहुत समय पहले से धरती के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर आज यह उल्कापिंड पृथ्वी से टकरा जाता है, तो यह पृथ्वी के लिए बहुत ही खतरनाक होने वाला है।
NASA Reveals 10 Dates When Apophis, The ‘Colossal God Of Chaos’ Asteroid, Could Smash Into Earth https://t.co/IF0PoS74Xi pic.twitter.com/9MjfUfIker
— Aeroid Technologies (@AeroidTech) November 25, 2019
हमारी पृथ्वी को किसी भी ऐसे प्रलय की घटना से बचाने के लिए, नासा ने एपोफिस उल्कापिंड के रास्ते पर कड़ी नज़र रखी हुई है। नासा के अंतरिक्ष सिस्टम प्रणाली के ज़रिये ट्रैक किया गया तीसरा सबसे बड़ा उल्कापिंड माना गया है। इसका नाम एपोफिस रखा गया और इनका मतलब गड़बड़ी का भगवान (God of Chaos) होता है।
असल में मिस्र इस नाक के एक पौराणिक देवता का जिक्र है। मिस्र में गड़बड़ी के भगवान महान सांप एपोफिस को पूजा जाता था, उन्ही के नाम पर इस उल्कापिंड का नाम एपोफिस रखा गया। NASA के अनुसार एपोफिस उल्कापिंड की चौड़ाई 370 मीटर हो सकती है। इनका बड़ा आकार हमारी धरती के लिए विनाशकारी हो सकता है।
Asteroid Apophis could hit Earth on any of these 10 dates listed by NASA – Find out more here:https://t.co/gQcf953Ll5 pic.twitter.com/8oXwEPkvEa
— Daily Express (@Daily_Express) November 19, 2019
अब आई नई खबर के अनुसार कुल 10 तारीखों में से कोई एक तारीख पर यह उल्कापिंड धरती से भिड़त कर सकता है। इस उल्कापिंड को पहली बार 19 जून, 2004 को खोजा गया था और यह अनुमान लगाया गया की उल्कापिंड एपोफिस पृथ्वी से 2029 में टकरा सकता है।
फिर कुछ रिसर्च करने के बाद इस उल्कापिंड के साल 2029 में पृथ्वी से टकराने की खबर को नकार कर दिया गया था। अब 10 संभावित डेट बताई जा रही है, जब उल्कापिंड धरती से टकरा सकता है। एपोफिस उल्कापिंड के धरती से टकराने संभावित तारीखें 12 अप्रैल 2060, 11 अप्रैल 2065, 12 अप्रैल 2068, 10 अक्टूबर 2068, 13 अप्रैल 2076, 13 अप्रैल 2077, 13 अप्रैल 2078, 10 अक्टूबर 2089, 13 अप्रैल 2091, 14 अप्रैल 2103 बताई गई हैं।
Asteroid Apophis TERROR: NASA lists the 10 dates on which the ‘God of Chaos’ asteroid could hit Earth. NASA Reveals 10 Dates When Apophis, The ‘Colossal God Of Chaos’ Asteroid, Could Smash Into Earth. According to media reports asteroid “Apophis” will not colliding with Earth on April 13 2029.




