पाकिस्तानी गेंदबाज़ नसीम शाह एक जिन्न है, जिनकी उम्र बढ़ती नहीं घटती है: Naseem Shah Age Reality

0
654
Naseem shah age row
Naseem Shah Age Story: Pakistan Cricketers Naseem Shah and Shahid Afridi Age lie exposed. New lie of Pakistan cricket, Naseem Shah was 16 years old in 2016, same age in 2019.

Image Credits: Twitter Viral Posts

यह खबर क्रिकेट प्रेमियों को मायूस करने वाली है। आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच ब्रिस्बेन आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह टेस्ट मैच पाकिस्तान के लिए बहुत खास था, क्योंकि पाकिस्तान ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) को इस मैच से टेस्ट पदार्पण करवाते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश की और कामयाब भी हो गए, किन्तु यहाँ एक पेंच फास गया।

नसीम शाह ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में पुरे विश्व को अपनी और खींचा। इसका अहम् कारण बना नसीम शाह के 16 साल की उम्र का होना। सो पाकिस्तानी युवा गेंदबाज की सभी ने प्रशंसा भी हुई। Pakistan के पूर्व खिलाड़ी वकार युनिस ने उन्हें आस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज़ डेनिस लिली जैसे एक्शन वाला गेंदबाज बता दिया। यहाँ अब तक नसीम शाह के लिए अभी तक सब बढियाँ चल रहा था, किन्तु पाकिस्तान की इस News को गच्चा मिल गया।

पाकिस्तान के सबसे पड़ें अखबार डॉन का एक पुराना आर्टिकल मीडिया और सोशल मीडिया पर चा गया। पाकिस्तान अखबार का यह लेख 7 अक्टूबर, 2016 की तारीख का है और आज की तारीख 25 नवंबर, 2019 है। जिसमे नसीम शाह को 16 साल का बताया गया था।

तब की खबर में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाडी एंटी रॉबर्ट्स ने पाकिस्तानी नसीम शाह के बारे में कहा था, “मैं यह निश्चित रूप से कहना चाहता हूं कि मुझे यह युवा तेज गेंदबाज काफी अच्छा लगा। यह गेंदबाज सिर्फ 16 साल का है।” मतलब आज से 3 साल पहले भी नसीम शाह 16 साल का ही था और अब भी 16 का ही है।

अब इस खबर के बाद हमने इंटरनेट पर नसीम शाह को सर्च किया तब हमारी एक नंबर न्यूज़ की टीम ने देखा की नसीम शाह से संबंधित कुछ पुराने ट्वीट, क्लिप्स और यूट्यूब वीडियो इंटरनेट पर मौजूद है, जिनमें नसीम पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ जुड़ा है और तब उनकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। इन वीडियो की डेट 1 साल पुरानी है।

हमें एक पुराना ट्वीट देखने को मिला, जहाँ पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक ने 2018 में ट्वीट करके लिखा था की “पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम में शामिल किए गए 17 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह को पीठ में चोट लग गई है। अब वह अपनी ट्रेनिंग पर लौट आए हैं और PSl के 4th सीजन तक Fit हो जाएंगे।” मतलब ससीम शाह कोई इंसान नहीं बल्कि जिन्न है, जिनकी उम्र ही नहीं बढ़ती, बल्कि घटती है।


New lie of Pakistan cricket, Naseem Shah was 16 years old in 2016, same age in 2019.

आज के समय में सोशल मीडिया की वजह से यह EXPOSE हो गया की पाकिस्तान ने नसीम की उम्र के साथ झोलझाल किया है। ऐसा ही झूल शहीद अफरीदी के साथ भी किया गया हो सकता है। उस वक़्त सोशल मीडिया नहीं था। अब तक यह रिकॉर्ड अफरीदी के नाम है कि अफरीदी ने 16 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, किन्तु यहाँ भी एक पेंच फसा हुआ है।


Pakistan Cricketers Naseem Shah and Shahid Afridi Age lie exposed.

शहीद अफरीदी ने एक किताब लिखी थी, जिसमे शहीद अफरीदी ने इस खबर और रिकॉर्ड को झूठा बता दिया। अपनी लिखी किताब में अफरीदी ने कहा है कि अपने पदार्पण क्रिकेट मैच के वक़्त उनकी उम्र 19 साल थी। किन्तु रिकॉर्ड में पाकिस्तान ने अफरीदी की उम्र 16 बताई हुई है। मतलब पाकिस्तान और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में उम्र घोटाला और गड़बड़ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here