Photo Credits: ANI
आज का युग बेटियों का युग बनता जा रहा है इसमें कोई दोमत नही है। भारत के हर कोने में बेटियां मिसाल कायम कर रही है। हर क्षेत्र में बेटिया अपने हुनार का झंडा गाढ रही है। भारत ने बेटियो का Support करके उनके हौसलों में जान डाल दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना से बेटियों में जीने की ताकत डाल दी है।
स्टार शूटर मनु भाकर और इलावेनिल वलारिवान ने ISSF वर्ल्ड कप फाइनल्स में अपनी-अपनी प्रतिभा में गोल्ड जीतकर मिसाल कायम कर दी है भारतीय शूटरों के लिए यह पल यादगार क्षण में से एक है। मनु के विजयी होने पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि “2019 ISSF विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड को पारकर और भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने के लिए मनु भाकर को शुभकामनाएं। खेल के प्रति आपका समर्पण और निरंतरता हकीकत में प्रेरणा का स्रोत है। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।”
Congratulations to @realmanubhaker for shattering the junior world record and clinching India's first gold medal in 10m Air Pistol event at 2019 ISSF World Cup.
Your dedication and consistency towards the game is truly inspiring. Best wishes for your bright future. Way to go!
— Amit Shah (@AmitShah) November 21, 2019
शूटिंग वर्ल्ड कप फाइनल्स में गुरुवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक पलो में शुमार हो गया। भारतीय निशानेबाजों ने एक ही दिन में 3 स्वर्ण पदक अपने नाम कर World Record कायम कर दिया। मनु ने जूनियर World Record तो जीता ही और उसके साथ महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट का गोल्ड मेडल में भी अपना नाम जीत में दर्ज कर लिया है। जबकि इलावेनिल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल में सोने का तमगा अपने नाम कर लिया है।
Shooter Manu Bhaker has won gold in Women's 10m Air Pistol with a new junior world record score of 244.7 at ISSF World Cup Final. (file pic) pic.twitter.com/y0qbsoAzzG
— ANI (@ANI) November 21, 2019
इतनी कम उम्र में मनु ने 244.7 का Score किया और जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। यह ISSF का इस सीजन का आखिरी टूर्नामेंट है। मनु के इवेंट के फाइनल में ही यशस्विनी सिंह देसवाल ने छठे नंबर अपनी जगह बनाई। सर्बिया की जोराना अरुनोविच ने 241.9 के रिकार्ड के साथ सिल्वर और चीन की क्वियान वांग ने 221.8 के रिकॉर्ड के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम दर्ज किया।
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत कर छोटी सी उम्र इतिहास रचने वाली प्रतिभा की धनी, निशानेबाज @ManuBhakar जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं💐💐💐
देशवासियों को आप पर गर्व है।#ISSFWorldCupFinal#ManuBhaker pic.twitter.com/uOgO6eUiXG
— Dr. Vikas Choudhary (@DrVikasBJP) November 21, 2019
इन दोनों बेटियों ने भारत नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। इन दोनों के बाद पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने भारत को दिन का तीसरा स्वर्ण पदक जीताया है। इसके साथ ही भारत की झोली में एक ही दिन में 3 स्वर्ण पदक आ गये।



