25 IAS और 22 IPS के ट्रांसफर, जाने कहा किसको नियुक्त किया। अभिषेक प्रकाश लखनऊ के नए डीएम नियुक्त किये गये।

0
978
Uttar Pradesh Transfer List IAS-IPS
IPS and IAS Of Many Districts Transferred In Uttar Pradesh. 25 IAS Officers Transferred Approved In Uttar Pradesh.

उत्तर प्रदेश शासन ने 25 IAS और 22 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। अभिषेक प्रकाश को लखनऊ का DM नियुक्त किया गया हैं। वर्तमान समय मे हमीरपुर के जिलाधिकारी थे। लखनऊ के जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त कौशल राज शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का DM बनाया गया। वाराणसी के जिलाधिकारी पद पर नियुक्त रहे सुरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

श्रीहरि प्रताप शाही विशेष सचिव नगर विकास विभाग नियुक्त किये गए जिला अधिकारी बलिया। सुशील कुमार पटेल विशेष सचिव ऊर्जा विभाग नियुक्त किये गए जिलाधिकारी मीरजापुर। मानवेंद्र सिंह जिलाधिकारी ललितपुर नियुक्त किये गए जिला अधिकारी फर्रुखाबाद। योगेश कुमार शुक्ल विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग नियुक्त किये गए जिलाधिकारी ललितपुर। कौशल राज शर्मा जिलाधिकारी लखनऊ को जिलाधिकारी वाराणसी बनाया गया।

विजय विश्वास पंत जिलाधिकारी कानपुर नगर को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नियुक्त किया गया उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण। भवानी सिंह जिला अधिकारी बलिया नियुक्त किये गए विशेष सचिव ऊर्जा विभाग। अनुराग पटेल जिलाधिकारी मिर्जापुर नियुक्त किये गए विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त। नीतीश कुमार विशेष सचिव मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए जिला अधिकारी बरेली।

वीरेंद्र कुमार सिंह जिला अधिकारी बरेली नियुक्त किये गए विशेष सचिव पंचायती राज विभाग। अभिषेक प्रकाश जिलाधिकारी हमीरपुर नियुक्त किये गए जिलाधिकारी लखनऊ। ज्ञानेश्वर त्रिपाठी उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण नियुक्त किये गए जिलाधिकारी हमीरपुर।

मनमोहन चौधरी विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग नियुक्त किये गए उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण। नेहा प्रकाश विशेष सचिव संस्थागत वित्त विभाग नियुक्त की गई विशेष सचिव आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक विभाग।

शुभ्रांत कुमार शुक्ला विशेष सचिव मुख्यमंत्री को अतिरिक्त रूप में विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी नियुक्त किया गया। देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किये गए उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण। प्रीति शुक्ला सचिव पंचायती राज विभाग नियुक्त की गई आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर।

रविशंकर गुप्ता विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नियुक्त किये गए विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा। श्रीकांत मिश्रा विशेष सचिव आवास एवं सहकारी नियोजन विभाग नियुक्त किये गए उपाध्यक्ष शुक्लागंज उन्नाव विकास प्राधिकरण।

ईशा प्रिया नियुक्त की गई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बुलंदशहर। अक्षय त्रिपाठी मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर नियुक्त किये गए नगर आयुक्त कानपुर नगर। सुभ्रा सक्सेना उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया जिला अधिकारी रायबरेली। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र प्रभाकर चौधरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी नियुक्त किया गया है।

नेहा शर्मा जिलाधिकारी रायबरेली नियुक्त की गई विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग। सुरेंद्र सिंह जिलाधिकारी वाराणसी नियुक्त किये गए विशेष सचिव मुख्यमंत्री। किंजल सिंह उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण नियुक्त किये गए विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा।

जारी List के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ मनीलाल पाटीदार को पुलिस अधीक्षक महोबा, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम अनूप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बरेली नगर अभिनंदन को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर (पश्चिम) संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक हापुड़, आशीष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र नियुक्त किया गया है।

वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ की कमान संभालने दी गई है। पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद नगर अंकित मित्तल को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आगरा नगर प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here