नेपाली प्रधानमंत्री ने किया सचिन का स्वागत, सचिन ने नेपाल के लोगो पर दिल छू जाने वाली बात कही।

0
367

सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम की शान है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर UNISEF के इवेंट को लेकर इन दिनों नेपाल में हैं। नेपाल दौरे में सचिन तेंदुलकर ने रविवार को नेपाल के एक विद्यालय में सद्भावना मैच भी खेला। मैच खेलने के बाद सचिन तेंदुलकर, नेपाल के प्रधानमंत्री KP शर्मा ओली से मिलने उनके निवास गए।

इस दौरान नेपाली प्रधानमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत सम्मान किया। जिससे सचिन ने अपने आपको बहुत गौरव पूर्ण महसूस किया। नेपाली प्रधानमंत्री ने सचिन के साथ Photo को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर Share किया है। अपने इस तरह से स्वागत को देखकर सचिन ने नेपाली प्रधानमंत्री को ह्रदय से शुक्रिया अदा किया।

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सचिन ने लिखा है कि “नेपाल के प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य ठीक ना होने पर भी उन्होंने मुझसे मिलने का टाइम निकला, मुझसे मुलाकात की। इस दौरान मैंने उनके जल्दी स्वास्थ्य होने की कामना की। नेपाल के लोगों से मिले प्यार ने मेरे दिल को छु लिया है। इस तरह से मेरे स्वागत के लिए सभी नेपालवासियों का ह्रदय से धन्यवाद।”

सचिन तेंदुलकर ने काठमाण्डू पहुचकर शनिवार सुबह क्रितिपुर स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में जाकर बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया। उनको क्रिकेट की गहराई समझाई, उनके साथ टाइम व्यतीत किया। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके साथ क्रिकेट खेलने का आनंद उठाया।

इस दौरान दो टीम का गठन किया गया जिसमें एक टीम के कप्तान सचिन और दूसरी टीम के कप्तान नेपाली राष्ट्रीय खेल के पूर्व कप्तान विनोद दास को बनाया। इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ के बाल बालिका संधि पारित होने के मौके पर UNISEF की ओर से आयोजित किया गया था।

जानकारी जे मुताबिक सचिन यूनिसेफ दक्षिण एशिया के सद्भावना राजदूत है। क्रितिपुर में क्रिकेट खेलने के लिए सचिन शुक्रवार शाम को ही काठमांडू कद लिए निकल गए थे। वहाँ पहुँचकर उन्होंने मैच खेला। नेपाल के लोगो ने उनकी बहुत प्रशंसा की। नेपाल के लोगो द्वारा इतना सम्मान मिलने से सचिन ने अपने आपको गौरान्वित महसूस किया। ये पल उनके लिए बहुत यादगार बन गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here