शेफाली वर्मा ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया। 15 वर्षीय महिला खिलाडी की कहानी

0
520
Shafali Varma Cricket India
Youngster Shafali Verma impressing with the bat once again. Indian woman Cricketer Shafali Verma's News, Career, Age and record. 15-year-old Shafali Verma breaks Sachin Tendulkar's record.

Photo Credits: ICC on Twitter

मैदान के बाहर बैठकर अपने आदर्श भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का हौसला बढ़ाने वाली लड़की एक दिन उनका ही सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहेगी। इस बात की किसी ने कल्पना ही नही की थी। ऐसा किसी ने कभी विचार भी नही किया कि कोई इतनी जल्दी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ेगा। लेकिन आज ये सच हो गया है।

एक भारतीय महिला खिलाड़ी ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय महिला खिलाडी की 15 साल की शेफाली वर्मा ने ये सच कर दिखाया। 2013 में पिता की गोद मे बैठकर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर का अंतिम रणजी ट्रॉफी मुकबला देखने लाहली के बंसी लाल स्टेडियम में पहुची शेफाली उस मैच में मैदान के बाहर से सचिन-सचिन चिल्ला रही थीं।

उस वक़्त उनकी आयु मात्र नौ साल की थी, उसके महज छह साल बाद ही शनिवार को उन्‍होंने अपने आदर्श गुरु सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शेफाली वर्मा ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध अर्धशतकीय पारी खेलकर सबके छक्के छुड़ा दिये। 15 साल 285 दिन की शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाली सबसे तेज युवा भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। लंबे टाइम से ये रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्‍टर के नाम चढ़ा हुआ था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 16 साल 214 दिन की आयु में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक मारा था।

शेफाली वर्मा को क्रिकेट एकेडमी में दाखिला नहीं मिलता था

मीडिया की खबर के मुताबिक लड़की होने की वजह हरियाणा रोहतक के लड़कों की कोई भी एकेडमी में शेफाली वर्मा को दाखिला नहीं दिया गया। इसके बाद उनके पिता ने अपनी बेटी के सपनो को सच करने के लिए उसका साथ दिया, पहले तो शेफाली के बाल छोटे करवाये और फिर काफी गुजारिश करके अपनी बेटी को दाखिला दिलवाया।

पिछले चार साल शेफाली वर्मा के कोच रहे अश्विनी कुमार ने बताया कि इस युवा खिलाड़ी ने अंडर-19 बॉयज टीम के सामने स्वंय को Proof किया। उन्होंने पिछले दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह नौ साल की थीं तब वह संस्थान में आई, लेकिन लड़कियों के लिए यहां पर कुछ अच्छा नहीं था, इसीलिए अंडर-19 के लड़कों की Team के साथ उन्‍हें खेलना Start किया।

शेफाली वर्मा को अंडर-19 टीम के लड़कों की गेंदों का सामना करना पड़ा

शेफाली वर्मा को अंडर-19 Team के गेंदबाजों की आदत हो गई और वह सरलता के साथ उनका सामना करने लगी थी। हर कोई शेफाली के इस Performance से चकित था। शैफाली की बल्लेबाज़ी की हर कोई तारीफ़ कर रहा है और उनके लम्बे और सफल क्रिकेट करियर की आशा कर रहा है।

शेफाली वर्मा ने इसी साल सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ T-20 मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। 6 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में उन्होंने 146.09 की स्ट्राइक Rate से 206 रन भी पार कर लिए। अभी T-20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 73 का रहा। वेस्टइंडीज के विरुद्ध मुकाबले में उन्होंने शनिवार को 49 गेंदों पर 73 रन बनाए थे। उसके बाद रविवार को 35 गेंदों पर नाबाद रहकर 69 रन ही बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here