अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पटना का महावीर मंदिर हर साल देगा 2 करोड़ रुपये।

0
900
Mahaveer Temple Trust of Patna will give two crore every year for Ram Mandir Ayodhya. Patna Mahavir Mandir will give 10 crore in Ram Mandir construction.

Image Credits: Twitter Post

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पटना का महावीर मंदिर न्यास हर साल 2 करोड़ की राशि देगा। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए बनने वाले ट्रस्ट के जरिये से महावीर मंदिर न्यास यह राशि देने में सहयोग प्रदान करेगी। न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने बताया कि इस मामले की फोन कॉल के माध्यम से यह इन्फॉर्मेशन दी है।

वे मौजूदा टाइम में अयोध्या में ही उपस्थित हैं। अयोध्या में राम जन्मस्थल के समीप में स्थित अमावा मंदिर में बालरूप राम की स्थापना के लिए वंहा पहुचे हुए हैं। आचार्य कुणाल अयोध्या के अमावा मंदिर के सचिव हैं। उनके अनुसार यह निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।

महावीर मंदिर पटना की ओर से घोषणा

महावीर मंदिर न्यास पटना की ओर से अयोध्या में राम रसोई प्रारंभ करने की घोषणा पहले की जा चुकी है। अयोध्या विवाद को लेकर आचर्य कुणाल पक्षकारों में सम्लित थे। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद को लेकर चली चालीस दिनों तक सुनवाई के दौरान उनके द्वारा अयोध्या में राम जन्म भूमि को लेकर छह दस्तावेजों के आधार पर डिज़ाइन किया गया नक्शा भी उपलब्ध कराया गया था।
https://twitter.com/Bhart_09/status/1193404234420539393

जिसको विपक्षी पक्षकार के वकील ने दो टुकड़ों में फाड़ दिया था। उनके द्वारा लिखित “अयोध्या बियांड एड्यूस्ड एविडेंस” और “अयोध्या रीविजिटेड” में भी इससे संबंधित Map दिया गया है। महावीर मंदिर न्यास पटना के सचिव पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर दिये गए निर्णय पर खुशी व्यक्त की है। बताया कि यह निर्णय ऐतिहासिक है।

अयोध्या में राम मंदिर बनने पर फैसला हो गया है

सभी धर्म समुदाय के पक्षों को निर्णय का खुले दिल से स्वागत करना चाहिए। उत्साह की बात है कि जिस जमीन पर विवाद था, वह रामलला को मिल गयी है। अयोध्या में राममंदिर के बनने का मार्ग साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके Map को प्रमाणिकता दे दी है। उन्होंने सुनवाई के दौरान अयोध्या राम जन्मभूमि को लेकर कई दस्तावजों के आधार पर डिज़ाइन Map को सबूत के रूप पर अदालत में Submit किया था।

उनके Map द्वारा जो बात बतायी गयी थी, उसी से सम्बंधित निर्णय आया है। Map में मस्जिद के मध्य भाग के नीचे रामजन्म भूमि के निशान हैं। जिसे अब पूरी तरह से मान्यता प्राप्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर बनाने के लिए अब सरकार नियमावली तैयार करेगी। ट्रस्ट बनाने का काम भी प्रारंभ हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here