भीम नाम का भैंसा 10 किलो घी और बादाम, अखरोट खाता है। 15 करोड़ रुपये भैंसा की कीमत है।

0
2112
Bheem Bull Price Seman Sell
Longest Bull Bheem in Rajasthan information in hindi. Super Bull Bheem facts and his seman is costly and for sell. Most costly bull in India: Ek Number News

Photo Credits: Facebook(A.J. Ajeet Jangid)

भारत मे प्रारंभ से ही पशुओं को पूजा जाता है। भारत शुरू से ही पशुपालको का देश माना जाता है और ये देश कही न कही अपने पशुओ की बहुत देखरेख करते है उनका बहुत ध्यान भी रखता ही है, उनका खानपान भी समय समय पर देखता है। भारत मे कई लोग पशुओं को अपने बच्चों की तरह रखते है, बच्चों की तरह प्यार करते है।

आज एक ऐसे पशु से मिलवाने जा रहे है, जो आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगा, की पशुओं को कोई ऐसे भी रखता है। ये सुनकर शायद आपके कानो को आश्चर्य होगा लेकिन ये बात सत्य है। राजस्थान के पुष्कर में पशुओ का मेला लगता रहता है और इस बार भी देखने को मिला है, लेकिन इस बार की बात थोड़ी खास है और ख़ास होने के पीछे मुख्य Point भी है।

इस पशु मेंले में एक ऐसा अनोखा भैंसा है, जैसा शायद पूरे हिन्दुस्तान में कही भी देखने को नही मिलेगा और ये बात सत्य है। भीम (Bheem Bull) इस भैंसे का नाम रखा गया है और ये आज जो भी है, वो सिर्फ 6 वर्षो के अंदर में बना है। इतना लंबा चौड़ा और हष्ट पुष्ट भैंसा ऐसे ही नही बन जाता है, इसे रोज बहुत ही पौष्टिक भोजन दिया जाता है।

भीम भैसे का खान पान (Diet food of Bheem Bull) इतना ज्यादा है

ये प्रतिदिन एक किलो घी पी लेता है। इसके बाद में ड्राई फ्रूट में अखरोट और बादाम भी भरपूर मात्रा में खाता है। इस भैंसे (Bheem Bull) के भोजन, देखरेख, नहलाने और रख-रखाव में महीने का एक लाख रूपये से अधिक का खर्च हो जाता है। इस भैंसे में एक महत्वपूर्ण बात ये भी है कि ये उच्च कोटि का है, इसलिए इसके द्वारा जिन भैंसों को गर्भवती किया गया है, उन्होंने बहुत ही हष्ट पुष्ट स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जिसके चलते इसकी कीमत और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

इस भैंसे की कीमत 15 करोड़ रूपये से अधिक है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माने तो इस भैंसे की कीमते कही 15 करोड़ रूपये से अधिक बताई जाती है। भैंसा के मालिक कुछ बात गुप्त रखना चाहते है। काफी बाते तो भैंसे के मालिक गुप्त रखना ही पसंद करते होंगे, लेकिन अभी इस बारे में इतनी ही जानकारी सामने आ रही है।

इसे देखने के लिए दूर देश से लोग आ रहे है। कई लोग इस भैंसा को खरीदना चाहते है, लेकिन इसकी कीमत सभी भैंस से अलग है। इस भैंस को आम इंसान नही खरीद सकते। इसकी मार्केट कीमत भी बहुत है। इस भीम भैस की कीतम 15 करोड़ तक लग चुकी है, किन्तु इसके मालिक का बेचने का अभी कोई इरादा नहीं है। भीम भैस तो बिकाऊ नहीं है किन्तु इसका सेमन बेचा जाता है और इस भैस के सेमन की देश और विदेशों में बहुत डिमांड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here