अहमदाबाद के राजीव साइकिल से 5000 KM की यात्रा कर ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ का संदेश दे रहे है।

0
679
Rajiv Azad cycle 5000 KM
Writer and brand developer named Rajiv Azad is out alone on 5,000 kilometers tour of the country on his bicycle. 38-year-old man pedals across country to raise awareness on 'Beti Bachao, Beti Padhao'.

आज बेटियां देश का गौरव बन गई है। आज सभी म बाप अपनी बेटी को शिक्षित करना चाहते है। अच्छे से अच्छी शिक्षा देना चाहते है। “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” मिशन पर को सभी तक फैलाने के उद्देश्य से, 38 वर्षीय ब्रांड डेवलपर और लेखक रजीब आज़ाद अपनी साइकिल पर देश के 5,000 KM के दौरे पर खुद ही बिना किसी का साथ लिए बाहर निकले हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के की खबर के अनुसार राजीव आजाद अहमदाबाद के रहने वाले हैं। वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर से 28 किलोमीटर दूर बागडोगरा कस्बे में पहुंचे और बताया, “मैंने 8 सितंबर, 2019 को यात्रा प्रारंभ की और इस अखिल भारतीय साइकिल यात्रा को “मैंने किरन इंडिया साइकिल अभियान” नाम से संबोधित किया है।

राजीब अपनी यात्रा के दौरान, 60 दिनों में 5,000 Km से अधिक की दूरी को तय करते हुए 12 राज्यों के 150 शहरों से होकर आगे बढ़ेंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान अपने मिशन के बारे में शहर और गांव के विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों और दूर दूर वासे गांवों में जागरूकता की शिक्षा देकर लोगो को जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने बताया “अपहरण, एसिड अटैक, घरेलू विवाद और दुष्कर्म जैसे मामले भारत में देखने को मिल रहे है, जो बहुत गलत है। इसलिए मैंने लोगों तक पहुंचने का निर्णय किया और इन मामलो पर लोगो को जागरूक किया जाए”।


बागडोगरा की एक चाय बागान कार्यकर्ता कमला टोप्पो ने बताया, “हमने राजीब आजाद से बहुत अनुभव लिया है और हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी बेटियों को Support करना चाहिए”।

अभियान के दौरान दिल्ली में राजीब आजाद ने गृह मंत्री अमित शाह से भी वार्तालाप की। राजीब अपनी यात्रा के दौरान जयपुर, जम्मू, शिमला, चंडीगढ़, उदयपुर, अजमेर, दिल्ली, मथुरा, लुधियाना, आगरा में जागरूकता का संदेश फैलाने में सफल रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here