स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी से उसकी पारिवारिक अमेठी सीट छीनते हुए तंज कसा: Ek Number News

0
412

लोक सभा इलेक्शन रिजल्ट 2019 अमेठी से हार के प्रश्न पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी पराजय स्वीकार करता हूं और स्मृति ईरानी को जीत की बधाई देता हूं। कि वो अब अमेठी की देखरेख अच्छे से करें। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोला कि मैं देश की जनता के फैसले का सम्मान करता हूं। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी होने की बधाई देता हूं।

अपने प्रधानमंत्री का देश मे स्वागत करता हूं। सभी के मन मे राहुल गांधी की हार को लेकर कई प्रश्न उठ रहे थे। जब उनसे हार की वजह का कारण पूछा तो राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस पर बाद में कहूँगा।

लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों से विजयी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज ये सब बात करने का समय नही है कि उनकी पार्टी की हार क्यो और कैसे हुई। इन सब सवालों की अभी कोई आवश्यकता नही है कि उन्होंने ये स्वीकार लिया है कि उनकी पार्टी की हार हुई है।

खवरो के मुताविक लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में भाजपा गठबंधन को 349 और कांग्रेस गठबंधन को 90 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं अन्य 103 सीटों पर आगे है। कांग्रेस अपने शासित राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और राजस्थान में भी कुछ कमाल नही कर पाई है।

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की शुभकामना दी है। उन्होंने कहा हम देश की जनता के फैसले का सम्‍मान करते हैं।

स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा चुनाव जीतने पर ट्वीट करते हुए कहा की कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता। मतलब स्मृति ने राहुल गाँधी के गढ़ अमेठी में इतना लम्बा सुराग किया है की कांग्रेस उसे चाहकर भी नहीं भर पायेगी।


आज भारतीय राजनीति में इतिहास लिखा गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो कर दिखाया है जिसकी उम्मीद कभी देश की जनता ने नेहरू – गाँधी वालो से की थी, किन्तु यह परिवार वाले अपना परिवार ही बनाते रह गए और देश को पिछड़ा बना दिया था। फिर मोदी आंधी आई और देश बदलने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here