अभिनेता अक्षय कुमार बेटी को पानी पिलाने झुग्गी में ले गए, खाने को मिली गुड़-रोटी।

0
628

Photo Credits: Instagram Post Of Akshay Kumar

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 4 के कारण सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के द्वारा भले ही अच्छे कमेंट नहीं मिले हो, लेकिन इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जोरो से हो रही है। फिल्म की कमाई को देखते हुए बोलना गलत नही होगा कि इसे 200 करोड़ कमाने में अधिक समय लगेगा।

Social Media पर एक्टिव रहने वाले अक्षय कुमार ज्यादातर अपनी और अपने परिवारों की Photo Share करते रहते हैं। अक्षय कुमार अपने फैन्स के लिए कुछ न शेयर करते रहते है। जिससे वे अपने फैन्स के संपर्क में बने रहे। हाल ही में अक्षय कुमार ने दो Photo Share की हैं और मॉर्निंग वॉक की एक Story सुनाई है।

अक्षय कुमार बेटी नितारा संग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

अभिनेता अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ मॉर्निंग वॉक पर गये थे। यहां उनकी बेटी को बहुत प्यास लगी, तो वे एक बुजुर्ग दम्पति की झुग्गी के घर जाकर पानी मांगी। फिर जो हुआ उसके आगे की बात अक्षय कुमार ने Social Media पर बड़े अच्छे तरीके से बताई है। अक्षय कुमार ने दो Photo Share की हैं, जिसमें उनके साथ बेटी नितारा भी दिखाई दे रही हैं। अक्षय कुमार एक झोपड़ी में नजर आ रहे हैं, जहां वो पानी के खोज में गए थे।

अक्षय कुमार ने बेटी को सिखाया

अक्षय कुमार ने Photo Share करते हुए कैप्शन में बताया “आज का मॉर्निग वॉक मेरी बेटी के लिए एक सीख लेकर आया। हम दोनों एक गरीब दंपति की झुग्गी के घर में पानी के लिए गए थे, लेकिन उन्होंने हमें बहुत ही स्वादिष्ट गुड़-रोटी खिलाई। सच में, इंसानियत होने का कारण कुछ भी नहीं है, लेकिन इसका अर्थ सब कुछ है।”

अक्षय कुमार ने जो Photo Share की हैं, उनमें पहली तस्वीर में वो बेटी नितारा के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वे बुजुर्ग दंपति के साथ दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार की Social Media पर अब लोग प्रशंसा भी कर रहे हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में हाउसफुल 4 आई है। जल्द ही वो कमाई के रिकार्ड तोड़ते हुए नजर दिखाई देगी। कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने बिहार में बाढ़ पीड़तों के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि दान करके सभी के दिल मे घर कर गए थे। सभी ने उनको बहुत सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here