
P Chidambaram Image Credits: ANI
Delhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) को तकलीफ और स्वास्थ्य से संबंधित अन्य समस्या के कारण सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान/एम्स AIIMS में भर्ती करवाया गया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम को पहले राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार ना होने की वजह से उन्हें AIIMS में एडमिट किया गया।
AIIMS में डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति की की जांच कर रही है। वर्तमान समय मे पी चिदंबरम इस समय प्रवर्तन निदेशालय ED की रिमांड पर हैं। वह 17 अक्टूबर से प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में हैं। CBI ने 15 मई 2017 को एक मामला के कारवाही की थी। जिसमें INX Media समूह को 2007 में विदेशी चंदा दिलाने के लिए विदेशी FIPB की ओर से मिली रजामंदी में गड़बड़ियों का स्थिति देखने को मिली।
चिदंबरम पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है
जिस टाइम का यह मामला है, उस समय चिदंबरम वित्त मंत्री पद पर थे। इसके लगभग 10 साल बाद ED ने इस संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का मामले कि कारवाही में उनपर मुकदमा दर्ज किया था। पिछले सप्ताह चिदंबरम ने अदालत में सुनवाई के दौरान कहा था कि उन्हें पेट में समस्या होने की वजह से हैदराबाद ट्रीटमेंट के लिए जाने की परमिशन दी जाए।
ट्रीटमेंट के बाद भी उनकी हिरासत जारी
उन्होंने कहा था कि ट्रीटमेंट के बाद भी उनकी हिरासत जारी रहेगी। इसपर प्रवर्तन निदेशालय ने जवाब दिया था कि चिदंबर की अगर तबीयत में खराबी देखने को मिली तो उन्हें AIIMS ले जाया जा सकता है। अभी कुछ दिन पहले ही INX Media Case में पूर्व वित मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिक दायर की थी।
#UPDATE P Chidambaram was taken to AIIMS for gastrointestinal health complications. He is now stable and has been discharged. https://t.co/mfO4HXEi3Q
— ANI (@ANI) October 28, 2019
पी चिदंबरम ने पिछले बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ED से संबंधित मुद्दे में यह जमानत याचिका दायर की थी। बीते मंगलवार को उन्हें CBI से संबंधित मुद्दे में सुप्रीम अदालत ने सशर्त जमानत मंजूर कर दी थी, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिल सकी। क्योंकि ED प्रवर्तन निदेशालय ने एक अन्य मुद्दे में उन्हें दोवारा हिरासत में ले लिया।



