हिन्दू व्यक्ति के FB पोस्ट पर बांग्लादेश में तनाव, पुलिस को मुस्लिमों पर करनी पड़ी फायरिंग, 4 निपटे

0
482

Photo Credits: Twitter(@taslimanasreen)

Bhola, Bangladesh: पुलिस चीफ सरकार मुहम्मद कैसर से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी शहर में तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने करने का प्रयास कर रहे थे। अपनी जान को बचाते हुए हमें जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर होकर एक्शन लेना पड़ा। इस हादसे में चार लोगों ने अपनी जान गवा दी है।

बांग्लादेश में एक Hindu व्यक्ति की Facebook Post के खिलाफ विरोध कर रहे मुस्लिम प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध पुलिस को मजबूरन एक्शन लेना पड़ा। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई और 50 अन्य व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए। रविवार 20 अक्टूबर, 2019 को प्रदर्शनकारी Hindu व्यक्ति की कथित ईश्वर निंदा Post के खिलाफ सड़कों पर उतरकर हिंसा को अंजाम दे रहे थे।

ढाका से करीब 116 किलोमीटर दूर पश्चिमी भोला जिले की घटना

लोकल अखबार में छपी न्यूज़ के अनुसार राजधानी ढाका से करीब 116 किलोमीटर दूर पश्चिमी भोला जिले में रविवार सुबह बहुत बड़े समूह में मुस्लिम समुदाय के लोग “मुस्लिम तोहिद जनता” के बैनर तले एक प्रदर्शन में सम्लित होने के लिए एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी Social Media Post में पैगंबर मुहम्मद साहब के अपमान का आरोप लगाते हुए Hindu व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग के लिए इस प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि जिस हिंदू व्यक्ति पर पैगंबर साहब के खिलाफ आपत्तिजनक बात करने का आरोप लगाया गया है, वह अभी पुलिस की निगरानी में हैं। हिंदू व्यक्ति ने कहा कि उसने ईश्वर के अपमान से जुड़ी कोई Post नहीं की। उसका Facebook अकाउंट Hack कर लिया था। व्यक्ति की शिकायत के चलते पुलिस ने तीन लोगों को कथित रूप पर हैकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हुई घटना

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Facebook Post के Viral होने के बाद शुक्रवार से शुरू हुए तनाव को टालने के लिए गांव के के वरिष्ठ लोग रविवार से स्थानीय अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे, मगर प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा अधिकारियों पर ही हमला बोल दिया।

भोला जिले के पुलिस चीफ सरकार मुहम्मद कैसर ने बताया, प्रदर्शनकारी शहर में तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने का प्रयास कर रहे थे। इस पर अपनी सुरक्षा के लिए हमें जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर होकर एक्शन लेना पड़ा। इस घटना में चार लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।

आपको बता दें की इस मसले पर मीडिया और सोशल मीडिया पर तरह तरह के बातें चल रही है। किन्तु इस घटना की असली वजह का अभी ठीक से बता नहीं लग पाया है। अभी पुलिस इस घटना के सही कारणों और आरोपियों का पता लगा रही है। हम अभी किसी नहीं निष्कर्ष की पुष्टि नहीं करते हैं। हाँ यह सच है की बांग्लादेश में धार्मिक कारणों से हिंसा हुई है। कृपया ध्यान दें की यह खबर बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को कवर करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसका मकसद किसी की भी भावनाओ को ठेस पहुँचाना नहीं है। यह जानकारी बांग्लादेश की मीडिया से आ रही खबरों पर आधारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here