सौरव गांगुली अध्यक्ष के रूप में पहली बार पुराने कोट में आये और धोनी के बारे में जवाब दिया

0
373

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मतलब BCCI के नये अध्यक्ष बने सौरव गांगुली ने ऑफिसियल तौर पर अपना पद संभाल लिया है। अपना नया कर्त्तव्य संभालते हुए सौरव गांगुली ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए कार्य को चुनौती बताते हुए कहा कि वे अपने हिसाब से ही कार्य करेंगे।

ऐसे में सौरव गांगुली ने कहा कि वे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से गुरुवार को बात करेंगे। आपको बता दें की 3 Nov से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टी-20 मैचों में विराट कोहली के खेलने पर अभी संका जताई जा रही है।

गांगुली ने कहा कि विराट कोहली टीम इंडिया क कप्तान हैं। वे भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही खास प्लेयर हैं। हम कोहली को हर तरह का सहयोग देंगे। आपको बता दें की गांगुली की प्राथमिकता घरेलू क्रिकेट पर ध्यान देने की होगी। उन्होंने कहा था कि रणजी उनकी प्राथमिकता होगी। रणजी पर ध्यान दिया जाएगा। यही वह प्रारूप है जहां से हमें विराट कोहली और MS धोनी मिले हैं।


गांगुली ने इस इस प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय टीम, विराट कोहली और धोनी से जुड़े सवालों पर जवाब दिए। गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकनों के सवाल पर कहा, की धोनी भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं। मैं जब तक हूं तब तक हर एक खिलाड़ी का सम्मान किया जाएगा। गांगुली ने धोनी के सवाल पर कहा कि जो चैंपियन होते हैं, वे जल्दी हार नहीं मानते हैं।
https://twitter.com/Pavann_Jack/status/1187013055814619139
इस इवेंट की सबसे अहम् बात यह रही की गांगुली अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस ब्लेजर को पहनकर आए थे, जो उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनने पर मिली थी। यह ब्लेजर काफी साल पुराना था। इस ब्लेजर में गांगुली को देखकर पुराने दिन ताज़ा हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here