हिन्दू नेता कमलेश तिवारी Case में गुजरात से हिरासत में लिए आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस लखनऊ लेकर आ गई है। सोमवार सुबह की फ्लाइट से आरोपियों को लखनऊ ले आया गया। इस दौरान मीडिया से दूरी बनाये रखने के लिए पुलिस ने दो बार फ्लाइट का टाइम परिवर्तित किया।
अब बताया जा रहा है कि दोपहर बाद पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। लखनऊ पुलिस ने दो मुख्य आरोपियो मेईनुद्दीन और अशफाक के खिलाफ इनाम का ऐलान कर दिया है। दोनों पर ढाई लाख (2.5 Lakh) के इनाम का ऐलान किया गया है।
लखनऊ में हिंदू समाज के नेता कमलेश तिवारी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों से लखनऊ में पूछताछ करेगी। अहमदाबाद की कोर्ट ने तीनों आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड को रजामंदी दे दी थी। कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है।
CCTV फुटेज में संदिग्ध दिखाई दिए
कमलेश तिवारी Case के संदिग्ध आरोपी शाहजहांपुर में नजर आए हैं। इसके बाद STF ने होटलों और मदरसों के मुसाफिरखानो में ताबड़तोड़ छापेमारी की जिससे आरोपी भाग नजे निकले। पुलिस को CCTV फुटेज में संदिग्ध दिखाई दिए हैं। फिलहाल STF की टीम शाहजहांपुर में तैनात हो गई है।
#Ashfaq & #Moinuddin: two suspected killers of Hindu leader #KamleshTiwari on the run. @Uppolice announces a reward of Rs 2.5 lakh for information leading to arrests as raids intensify across certain Musafirkhanas & Madrasas in #Shahjahanpur in #UttarPradesh. Breaking on @aajtak
— GAURAV C SAWANT (@gauravcsawant) October 21, 2019
आपको बता दें की इस दोनों आरोपियों को पुलिस बहुत ही तेज़ी से खोज रही है। इस दोनों अपराधियों में से एक अशफाक ने तो तमलेश तिवारी से मिलने और मित्रता करने के लिए हिन्दू नाम से फ़र्ज़ी सोशल मीडिया अकाउंट तक बनाया था। इसी फ़र्ज़ी आक्सॉइन्ट के ज़रिये कमलेश तिवारी का भरोसा जीतकर उनके मिले का टाइम माँगा गया। इन फ़र्ज़ी अकाउंट (Rohit Solanki) में अशफ़ाक़ ने 4000 हिंदूवादी सोशल मीडिया यूजर जोड़ भी लिए थे।



