कमलेश तिवारी से मित्रता के लिए अशफ़ाक़ ने बनाया था फ़र्ज़ी Facebook अकाउंट हिन्दू नाम से

0
647

हिन्दू नेता कमलेश तिवारी से मित्रता के लिए अशफ़ाक़ ने बनाया था फ़र्ज़ी Facebook अकाउंट, मिलकर चाकू से किए थे वार। Fake Facebook ID के माध्यम से अशफ़ाक़ ने कमलेश तिवारी से वार्तालाप की, मित्रता की और फिर मिलने का टाइम माँगा। कमलेश तिवारी से बातचीत में उसने कहा कि वो हिन्दू समाज पार्टी का सदस्य बनना चाहता है।

हिन्दू नेता कमलेश तिवारी के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूरत और नागपुर से कातिलों की गिरफ़्तारी हुई है, कातिलों की अंतिम लोकेशन पुलिस को बरेली और गाजियाबाद में मिल रही थी। हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष रहे कमलेश तिवारी को मौत के घाट उतारने में शामिल दोनों शूटरों की पहचान अशफ़ाक़ और मोईनुद्दीन के रूप में हुई है।
https://twitter.com/rajshekharTOI/status/1185898449150959616

अशफ़ाक़ ने कमलेश तिवारी से दोस्ती बनाने के लिए फ़र्ज़ी अकाउंट बनाया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर खुलासा किया है कि अशफ़ाक़ ने कमलेश तिवारी से दोस्ती बनाने के लिए एक फ़र्ज़ी Facebook अकाउंट बनाया था। गौर करने वाली बात यह है कि उसने ये Facebook अकाउंट अपने नाम से नहीं बल्कि एक रोहित सोलंकी (Rohit Solanki Raju) के नाम से बनाया था।

जब हमने उस संभावित Facebook प्रोफाइल की पड़ताल की तो पाया कि उसके प्रोफाइल फ़ोटो में भगवा ध्वज और हिन्दू राज लगा हुआ था। Facebook पर बातचीत करते हुए अशफ़ाक़ ने रोहित सोलंकी के नाम का इस्तेमाल करते हुए कमलेश तिवारी से बातचीत में कहा कि वो हिन्दू समाज पार्टी का सदस्य बनने की इच्छा रखता है और इसके लिए उनसे बातचीत करना चहता है।
https://twitter.com/dev_inder/status/1185926670114410496

कमलेश तिवारी के नौकर से मिली जानकारी के मुताबिक आने से पहले कातिलों ने क़रीब 10 मिनट तक कमलेश तिवारी से बातचीत की थी। घर पहुँचने के बाद भी दोनों ने कमलेश तिवारी के साथ तकरीबन आधे घंटे तक बातचीत की।

मिठाई के डब्बे में हथियार रख कर लाया गया

कमलेश तिवारी के शरीर पर चाकू से वार किया गया था। मिठाई के डब्बे में हथियार रख कर ले गए थे। CCTV फुटेज में दोनों आरोपित भगवा वस्त्र में दिखे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों लखनऊ के खालसा होटल में रुके थे, जिसके कमरे से भगवा वस्त्र और खून लगे कपड़े बरामद किए गए हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक कमलेश तिवारी के परिजनों से भी बात की है। कमलेश तिवारी द्वारा स्थापित संगठन हिन्दू समाज पार्टी के प्रवक्ता राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि कातिलों को दबोचने के मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस ने सराहनीय काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here