News Courtesy : Facebook
भाजपा प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी को राष्ट्र का पिता बताया है। राष्ट्र का कोई पिता नहीं होता है, पुत्र होता है। ये पिता तो चर्च में होते हैं। जिन्हें फादर कहा जाता है। कांग्रेस पार्टी ने उसका हिंदी संधि करण करके पिता कर दिया। खवरो के मुताबिक भारत माता के पुत्र होते है सभी।
पिता का दर्जा तो किसी को नही दिया जाता पुत्र का दर्जा सभी को दिया जाता है। एक जवान भी अपनी भारत माता के लिए बलिदान देता है, तब भी उसे भारत माता का पुत्र कहा जाता है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने पर ये सुर्खियों में छा गया है। साध्वी प्रज्ञा का ये बयान जोर तोर से मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा था।
यदि विवाद अभी रुक भी नहीं था कि मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने अब महात्मा गांधी को लेकर एक हैरान कर देने वाली बात बोल दी। अनिल सौमित्र ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया है कि- राष्ट्रपिता होंगे, लेकिन भारत के नही पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे लाखो पुत्र हुए पैदा हुए।
कुछ समझदार निकले तो कई समझ से परे जिनको समझना नामुकिन है वो कभी भारत माता के पुत्र होते है तो कभी भारत माता के कुपत्र। प्रवक्ता सौमित्र ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की नीव रखने वाले भारत के लोग ही है। गांधी जी के प्रयासों से ही पाकिस्तान का जन्म हुआ।
Anil Saumitra Facebook Post link-
https://www.facebook.com/anilsaumitra/posts/10217895500034554
जिन्ना और नेहरू को दिए वादे को पूरा किया और सफलता भी प्राप्त की।गांधी ने नेहरू के सपने को सच कर दिखाया। हम गांधी जी के विचारों को संम्मान देने वाले देश वासी हैं। हम संघ के स्वयं सेवक के रूप में रोज़ सुबह उनका नाम लेते हैं।



