छोटे से गाँव के हिंदी मीडियम स्कूल से पढ़ने वाली सुरभि 50वीं रैंक हासिल कर IAS बनी।

0
1591
Surbhi Gautam IAS
IAS Topper Surabhi Gautam success story in Hindi. IAS Topper Surabhi Gautam Shares Tips On How To Crack UPSC or IAS. Struggling With English to Cracking the IAS.

Photo Credits: Social Media

मित्रो इस संसार में जब इंसान बड़ा होने लगता है, तो वह विभिन्न तरह के सपने देखना प्रारंभ कर देता है। कुछ व्यक्ति बड़े बड़े सपने देख तो लेते है लेकिन उन्हें पूरा करने की कोशिश नही कर पाते है और वहीँ कुछ व्यक्ति ऐसे होते है जो सपने देखते भी है और उन्हें पूरा करने का जज्बा भी रखते है।

आजकल की दौड़भाग भरी Life में हर कोई आगे बढना चाहता है। इसलिए हर इंसान अपने बच्चो को अच्छे अंग्रेजी मीडियम स्कूल में डालने की बात करता है और उनकी शिक्षा पर सारा ध्यान देता है।

अब ये बात भी आवश्यक नही कि अच्छे स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे ही कुछ कर दिखाए। लेकिन व्यक्तियो की कुछ ऐसी ही विचारधारा बन गई है कि अगर आप अच्छे स्कूल से शिक्षा ग्रहण करते है जैसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढकर बच्चे आगे बढ़ते है तो ये आवश्यक नही है।

सुरभि हिंदी मीडियम स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर IAS बनी

एक ऐसी लडकी के बारे में बताने जा रहे है जो गाँव के छोटे से हिंदी मीडियम स्कूल में शिक्षा ग्रहण करके IAS बन गयी है। सतना के अंदरूनी गाँव की बेटी सुरभि गौतम जिसके पिता कोर्ट में वकील थे और माँ सरकारी स्कूल में शिक्षक है।


सुरभि पढने लिखने में बचपन से ही बहुत तेज थी। उसे स्कूल में हमेशा 93.6 % हासिल होते थे। इन प्रतिशतों की वजह से सुरभि का आगे बढने का जज्बा और भी अधिज मजबूत होता गया। सुरभि बचपन से क्लेक्टर बनने का सपना देखती थी और उन्होंने जो कामयाबी हासिल की है, वह बड़े बड़े भी नही कर पाए है। सुरभि में आगे बढने का हौसला था और उन्होंने वो मंजिल भी हासिल की है जिसे पाने के लिए वे बचपन से ही मेहनत करती आ रही है। उन्होंने ने अपने बचपन के सपने को सच कर दिखाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here