Big Boss 13 को राजपूत करनी सेना की धमकी मिली, भद्दा Show जल्द बन्द किया जाए।

0
566

Image Credits: These Photos are Viral In Twitter

पॉपुलर रियलिटी Show बिग बॉस 13 को लेकर बवाल बढ़ते ही जा रहे है, समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। Show को बैन करने की अपील की जा रही है। अब इस मामले में करणी सेना भी बिग बॉस को तुरंत बंद करने की अपील कर रही है। करणी सेना का कहना है कि ये Show कल्चर के विरुद्ध है।

करणी सेना ने इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर कहा है कि बिग बॉस हिंदू धर्म का नेशनल TV पर अपमान कर रहा है। Show लव जिहाद को प्रमोट करने में लगा हुआ है। युवा पीढी को भटका रहा है। Show में बहुत अधिक आपत्तिजनक बात है इसे परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता।

करणी सेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खत लिखकर Big Boss 13 के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय TV पर लव जिहाद को प्रमोट करने के साथ उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हिंदू संस्कृति का अपमान करने के लिए सलमान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। Big Boss 13 पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर अड़ी गई है करणी सेना, इससे हिन्दू संस्कृति बर्बाद हो रही है।

ट्विटर पर Boycott Big Boss ट्रेंड चला

छोटे पर्दे के रियलिटी Show Big Boss 13 शुरू से ही विवादों में घिरा हुआ है। इसका Bed Friend Forever Concept विवादों में रहा। इस Concept को लेकर Show पर अश्लीलता को परोसने का आरोप लगने लगा है। हाल ही में ट्विटर पर Boycott BigBoss ट्रेंड चला है। अब करणी सेना ने Show पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस पर बैन करने की मांग की है।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को खत लिखकर करणी सेना ने Big Boss पर हमला बोला है कि Big Boss 13 में कश्मीर के लड़के के साथ लड़कियों को बेड पार्टनर बनाया गया है। लड़कियों को मॉर्डन बनाने के चक्कर मे गलत मानसिकता फैलाई जा रही है।

करणी सेना ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को खत लिखकर शिकायत की

खत में आगे ये भी लिखा गया है कि Show में अविवाहित लड़कियों को मां बनने को बढ़ावा दिया जा रहा है जो कि हिन्दू धर्म के खिलाफ है और यह पूरी तरह से हिंदू संस्कृति को बर्बाद करने में तुला हुआ है। इसलिए हिंदू अधिनियम के अंतर्गत Show को बेन किया जाना चाहिए।

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हिंदू संगठनों की जनता ने टीवी Show Big boss के माध्यम से अश्लीलता का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए फिल्म एक्टर सलमान खान के विरुद्ध जुलूस निकालते हुए शिव चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने Big Boss Show का प्रसारण बंद कराए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है।

वहीं इस Show को लेकर संत समाज में भी उबाल देखने को मिल रहा है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और महामंत्री महंत हरिगिरी ने फिल्म एक्टर सलमान खान के Show big boss का प्रसारण जल्द से जल्द बंद करने की बात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here