Photo Credits: ANI (Old Photo Of Ram Vilas Vedanti)
मुस्लिमों को लेकर भाजपा के नेता रामविलास वेदांती का विवादित बयान सामने आया है। भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कहा है कि मुस्लिम समाज के कुछ नागरिक योजनाबद्ध रूप से जनसंख्या में वृद्धि करने में लगे हुए हैं। अधिक बच्चा पैदा कर के उन्हें आतंकी बनाने का काम चल रहा है। इस तरह जनसंख्या में वृद्धि होने से इस्लामिक आतंकवाद का खतरा बढ़ता रुकने का नाम नही ले रहा है बढ़ता ही जा रहा है।
इटावा में एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुँचे भाजपा नेता रामविलास वेदांती ने कहा कि कुछ मुस्लिम लोग पहले चार-चार शादियां करते हैं, फिर अधिक बच्चे पैदा कर आबादी बढ़ाते हैं और फिर उसके बाद तीन तलाक देकर औरतों का शोषण हरण करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश पर इस्लामिक आतंकवाद का खतरा मंडरा रहा है।
भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने बताया
अयोध्या के नजदीक अंबेडकरनगर के मुस्लिम बाहुल्य टांडा कस्बे की बात करते हुए वेदांती ने बताया कि यहां एक मुस्लिम नागरिक ने 40 शादियां की और सबसे अधिक बच्चे पैदा किए। भाजपा नेता वेदांती ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर विचार कर हैं।
देश में यह कानून जल्द से जल्द लागू होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि जिस प्रकार से भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जी ने लंका पर जाकर रावण का अंत करके विजय प्राप्त की थी उसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 ख़त्म होने के बाद वहां के आतंकियों को समर्थन देने वालो पर विजय प्राप्त की गई।



