
भदरी रियासत के संयोजन में प्रतिवर्ष बाबूगंज बाजार (कुंडा) में लगने वाले ऐतिहासिक श्री दुर्गा पशु मेले में आयोजित होनी वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता में इस वर्ष लखनऊ के गौस मोहम्मद खान का घोड़ा पहले स्थान पर रहा व लखनऊ के ही अनवर सभासद का घोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा।
विजेता व उपविजेता को ट्रॉफ़ी देकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री राजा भइया जी ने पुरस्कृत किया। मुकाबले में घुडसवारों ने जबरदस्त घुड़सवारी का प्रदर्शन कर वंहा उपस्थित सभी दर्शकों को मनमोह लिया।
राजा भैया ने मीडिया से घुड़सवारी प्रतियोगिता की चर्चा की
राजा भैया ने भी इस आकर्षक घुड़सवारी और कार्यक्रम का आनंद उठाया। राजा भैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घुड़सवारी भारत का इतिहास रहा है हमने और हमारे इन जब्जो ने इन प्रतियोगिता के माध्यम से घुड़सवारी की कला को जीवित रखा है और इसको विलुप्त होने से बचाया है।
आपको बता दे कि जब हमने राजा भैया के ट्वीटर अकाउंट पर नजर डाली, तो हमने पाया कि कई दिनों पूर्व से ही राजा भैया ने अपनी Cover फ़ोटो घुड़सवारी करते हुए लगा रखी है। जब हमारी टीम ने राजा भैया से इस बात को जानने की कोशिश की तो उन्होंने कहा की घुड़सवारी तो हमारे दिल मे बस्ती है।
भदरी रियासत में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में राजा भैया जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। pic.twitter.com/gReX3dGako
— Ek Number News (@EkNumberNews) October 10, 2019
उत्तरप्रदेश की राजनीति का सितारा माने जाने वाले कुँवर रघुराज प्रताप सिंह जो कि राजा भैया के नाम से उत्तरप्रदेश में ही नही पूरे भारत मे प्रख्यात है, अब वे प्रताप गढ़ की राजनीति से बाहर निकल कर पूरे उत्तरप्रदेश में छा जाने के मकसद से आगे बढ़ रहे है।
इसी सिलसिले में उनकी पार्टी जनसत्ता दल के अन्य कार्यलय उत्तरप्रदेश के अन्य शहरों में खोले जा रहे है। वह दिन दूर नही जब राजा भैया और उनकी पार्टी जनसत्ता दल उत्तरप्रदेश की राजनीति में नये झंडे गाढेगी। घुड़दौड़ प्रतियोगिता में माननीय राजा भैया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ऐतिहासिक दुर्गा पशु मेले में होती है घुड़दौड़
भदरी रियासत के संयोजन में प्रतिवर्ष कुण्डा में लगने वाले ऐतिहासिक दुर्गा पशु मेले में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में मा. श्री राजा भइया जी ने शामिल होकर सभी घुड़सवार का सम्मान किया और उनको प्रोत्साहित किया।
भदरी रियासत उत्तरप्रदेश में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता का दृश्य। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/fIsbUd5ouC
— Ek Number News (@EkNumberNews) October 10, 2019
राजा भैया भारतीय राजनीति खासकर उत्तरप्रदेश के बहुचर्चित राजनेता है। राजा भइया जी का मुख्य अतिथि के रूप में जोरदार स्वागत हुआ। माननीय राजा भइया जी ने प्रतियोगिता में पहुचकर पहलवानो का मनोबल बढ़ाया।
राजा भइया को भी घुड़सवारी का शौक है
राजा भइया के बारे में कहा जाता है कि उन्हें घुड़सवारी का बहुत शौक है। वे शुरू से ही घुड़सवारी के फैन रहे है। विजयदशमी के दूसरे दिन आयोजित भदरी रियासत के संयोजन में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी देशों के कोने-कोने से आए घुड़सवारों ने अपने घोड़े के साथ जोर आजमाइश की।
लखनऊ के गौस मोहम्मद खान ने जीती प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में लखनऊ के गौस मोहम्मद खान ने बाजी मारी। भदरी मेला मैदान में दशहरे के अवसर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के अलावा लखनऊ, हरियाणा, कानपुर, आदि इलाकों से आए घुड़सवारों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
लखनऊ के गौस मोहम्मद खान का मुकाबला लखनऊ के ही अनवर सभासद से हुआ। इसमें लखनऊ के गौस मोहम्मद खान के घोड़े ने जीत हासिल की। अंत माननीय राजा भैया ने विजेता और उप विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
घुड़दौड़ प्रतियोगिता के मुकाबले में लखनऊ के गौस मोहम्मद खान ने लखनऊ के ही अनवर सभासद को हराकर जीत दर्ज की। सभी मुकाबले रोमांचक रहे। मुकाबला इतना रोमाचित था कि सभी दर्शको की निगाहें घुड़सवारों से हट ही नही रही थी। इस अवसर पर राजा भैया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



