Photo Credits: EasternCommand_IA on Twitter
भारतीय सेना (Indian Army) के जवान जो देश के लिए शहीद हुये और युद्ध में 50%-60% से अधिक विकलांग होने पर सेनिको के परिवार वालो को अब केंद्र सरकार आठ लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देगी। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को आर्थिक सहायता चार गुना बढ़ाने का फैसला किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।
इससे पूर्व दो लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जाती थी। शहीदों के परिवार वालो को सेना युद्ध शहीद कल्याण निधि ABCWF के अंतर्गत 8 लाख रुपए दिए प्रदान किये जाएंगे। यह सामूहिक बीमा योजना, अनुग्रह राशि, मदद पेंशन और सेना कल्याण निधि के अलावा प्रदान की जाएगी।
अब 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किये गए
न्यूज़ रिपोर्ट्स की माने तो, रक्षा मंत्रालय के एक कार्यकर्ता ने मीडिया में जानकारी दी कि “रक्षा मंत्री ने युद्ध में शहीद और विकलांग की सभी श्रेणी के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक मदद 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने को सैद्धांतिक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”
#GajrajCorps of #IndianArmy today celebrated its 57th Raising Day at Tezpur, Assam. The GOC #GajrajCorps on the occasion paid homage to martyrs & complimented all ranks for their dedication & devotion to duty @adgpi @SpokespersonMoD pic.twitter.com/xSn2gKPdNc
— EasternCommand_IA (@easterncomd) October 4, 2019
फरवरी 2016 में सियाचिन में 10 जवानों के शहीद होने के बाद भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग ESW ने ABCWF समिति का गठन किया था। ABCWF की स्थापना जुलाई 2017 में की गई थी लेकिन परिस्थिति कुछ ऐसी बनी की इसे अप्रैल 2016 से ही लागू कर दिया गया था।




