बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद 27 फरवरी को पाकिस्तानी वायु सेना के हमले को विफल बनाने और पाकिस्तान के F-16 को नेस्तनाबूद करने के लिए विंग कमांडर अभिनंदन की 51 स्क्वॉड्रन को सम्मानित किया जाएगा। विग कमांडर अभिनंदन की 51 स्क्वॉड्रन को IAF चीफ आरकेएस भदौरिया सम्मानित करेंगे।
स्क्वॉड्रन की ओर से कमांडिंग ऑफिसर Group कैप्टन सतीश पवार इस सम्मान को ग्रहण करेंगे। इसी के साथ स्क्वॉड्रन लीडर मिन्टी अग्रवाल की 601 सिग्नल यूनिट को भी बालाकोट एयर स्ट्राइक में उनकी सहयोगिता और 27 फरवरी को पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले को नेस्तानाबूत करने के लिए सम्मानित किया गया।
बालाकोट में भारतीय वायु सेना के हवाई हमले के बाद की घटना
9 नंबर स्क्वॉड्रन जिसके मिराज 2000 लड़ाकू विमान ने “ऑपरेशन बंदर” के दौरान 26 फरवरी को बालाकोट में हवाई हमले किए थे, को भी यूनिट प्रशस्ति पत्र सम्मान देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर जैश ने आतंकी हमला को अंजाम दिया था।
Wing Cdr Abhinandan Varthaman’s 51 Squadron to be awarded unit citation by IAF Chief Air Chief Marshal RKS Bhadauria for thwarting Pakistani aerial attack&shooting down a Pakistani F-16 on Feb 27. Award to be received by commanding officer Group Captain Satish Pawar (file pic) pic.twitter.com/nIzlT2Mssi
— TVLnews (@TVL_news) October 6, 2019
इस आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के ठीक 13 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर उनके आतंकी कैंप को निशाना बनाकर उनपर हमला किया था। इस हमले से पाकिस्तान की नींद उड़ गई थी, हमले से आग बबूला होकर पाकिस्तान ने दूसरे दिन भारतीय सीमा में घुसने की ताकत की थी लेकिन भारतीय वायुसेना के जाबांजों ने उन्हें लताड़ दिया था।



