Photo Courtesy: Instagram
शारदीय नवरात्रि के मौके पर चारों ओर जश्न और धूम मची हुई है। नो दिनों भक्त माता को खुश करने के लिए 9 दिन तक व्रत और उपवास रखते हैं। आज नवरात्र का आखिरी दिन है सभी घरों में नवरात्रि के खत्म होने पर कन्याओं को भोजन कराया जाता है। देशभर में नवरात्र के अवसर पर माता के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
आज माता रानी का नवरात्रि का नवां दिन हैं। नवरात्रि के खास अवसर पर चारों ओर दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। ऐसे में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने नवरात्रि के आखिरी दिन कन्याओं को बुलाकर कन्याभोज कराया, जिसकी खूबसूरत फ़ोटो Social Media में बहुत तेजी से Viral हो रही है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंंस्टाग्राम अकाउंट (@theshilpashetty) से फ़ोटो Share की
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंंस्टाग्राम अकाउंट से एक फ़ोटो Share की है। Viral Photo में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिंक और पर्पल आउटफिट में बेहद सुंदर दिखाई दे रही है। Share की गई Photo में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दुर्गा मां की पूजा पर कन्याओं को भोजन खिला रही है। कन्याओं को भोजन खिलाते टाइम अभिनेत्री काफी खुश दिखाई दे रही है।
Photo को Share करते टाइम शिल्पा ने एक जोरदार Caption भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि “होकर सिंह पर सवार माता आई है, था हमें इंतज़ार वो घड़ी आई है, कोई गम ना आये मेरी जिंदगी में, खुशियाँ नसीब हो आपकी जिन्दगी में, दुर्गा अष्टमी की बधाई।” उनकी ये खूबसूरत Photo Social Media पर बहुत पसंद की जा रही है।
अभिनेत्री शिल्पा सेठी ने कराया कन्या भोज।
जय माता दी ।। #DurgaNavami pic.twitter.com/kBWe1NVq5a— sanatanpath (@sanatanpath) October 7, 2019
Viral Photo पर उनके फैंस फाॅलोअर्स बहुत Like करने के साथ नवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शारदीय नवरात्रि के खूबसूरत मौके पर भक्त गण नौ दिनों तक विभिन्न अनुष्ठानों से माता को प्रसन्न कर आशीर्वाद मांगते हैं।
नवरात्री के 9 दिन तक व्रत और माँ की पूजा के होते हैं
भक्त माता को ख़ुश करने के लिए 9 दिन तक व्रत और उपवास रखते हैं। पुजारी से मिली जानकारी के अनुसार वैसे तो साल में चैत्र, आषाढ़, अश्विन औऱ माघ महीनों में चार बार नवरात्रि में माँ की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता हैं।
इनमें चैत्र और आश्विन माह की नवरात्रों को सबसे अहम माना जाता है। नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस दिन माता के भक्त नवरात्र के अंतिम दिन को महानवमी के रूप में मनाते है।



