315 फीट नीचे बसे इस गांव में केवल रेड इंडियंस ही रहते हैं, बाहरी दुनिया से इन्हें कोई वास्ता नहीं

0
1232
Supai isolated village
All about Supai isolated village inside grand canyon. Visit the Only Village Inside the Grand Canyon. Supai is not accessible by road.

Delhi: धरती में अजब गजब चीजें देखने को मिलती है, कहीं दुनिया के खत्म होने का रहस्य छुपा है तो कहीं ऐसे गांव बसे हैं जो जमीन से कई फीट ऊंचे हैं या जमीन की गर्त पर छुपे हुए हैं। दोस्तों पृथ्वी काफी अजब गजब है। पृथ्वी में तरह-तरह की चीजें हैं, जो लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं।

दुनिया में विकसित और विकासशील देश गांव और कस्बे हैं। शहरों का नाम लेते ही लोगों को शहर की सुख सुविधाएं और बड़ी-बड़ी चीजें दिखाई देने लगती है। वही किसी गांव या कस्बे का नाम लेते ही लोगों के मन में गांव की छवि उभरने लगती है, क्योंकि गांव एक विकासशील जगह है जहां पर लोग अपनी रीति रिवाज और पद्धतियों के साथ पिछड़े समय के साथ रह रहे हैं।

परंतु क्या आप जानते हैं इस दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जो जमीन से लगभग 315 फीट नीचे बसा हुआ है और वहां के लोग एकदम साधारण जीवन जी रहे हैं। इतना ही नहीं वहां के लोगों का जीवन दुनिया के अलग-अलग जगहों के जीवन से बेहद अलग है। उस गांव के लोगों को बाहरी दुनिया से कोई भी लेना देना नहीं है वह अपने जीवन में बेहद खुश है।

जाने सुपाई गांव के बारे में

अमेरिका (America) के हवासु कैन्यन के पास एक गहरी उदासी में स्थित सुपाई ग्राम 315 फीट (315 Feet) की गहराई पर स्थित है। लोग इसे अंडर ग्राउंड विलेज (Underground Village) के नाम से भी जानते हैं। इस गांव की खास बात यह है कि यह जमीन से 315 फीट की गहराई पर स्थित है।

इसके बावजूद भी इस गांव का जीवन एकदम सामान्य है, यहां की महिलाएं अक्सर हिजाब में देखी गई हैं। यहां कल्चर को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है। बताया जा रहा है कि उस गांव में केवल रेड इंडियंस ही निवास करते हैं और उनका जीवन आधुनिक जीवन से कोसों दूर है।

इस गांव में किसी भी प्रकार की आधुनिक व्यवस्थाएं नहीं है, यहां खच्चर और घोड़े की सवारी की जाती है, रिक्शा और ऑटो का चलन दूर-दूर तक नहीं है। इस गांव के विषय में जानते हैं लोग यहां आने के बारे में सोचते हैं और लाखों लोग हर वर्ष यहां पर्यटक एरीजोना तक आते हैं।

नियम और कायदों में बंधा है गांव

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह गांव पर्यटक दृष्टि से काफी अच्छा माना गया है। हर वर्ष हजारों लोग इस गांव की यात्रा करने के लिए आते हैं। साथ ही इस काम में किसी भी प्रकार का लाइसेंस नहीं रखा गया, परंतु इस गांव में आने वाले हर व्यक्ति के लिए गांव के नियम लागू होते हैं।

आधुनिक दुनिया से आए लोग उस गांव के नियम कायदे को कभी नहीं बदल पाए और ना ही आगे कभी बदल पाएंगे। पर्यटक को इस गांव में एंट्री लेने के लिए हवासुआपा की ट्राइबल अधीनस्थों पर्यटक की संपूर्ण जिम्मेदारी लेनी होती है। परमिशन लेने के बाद पर्यटक अपने हिसाब से उस गांव का ब्यौरा कर सकता है।

गांव में आधुनिकता दूर दूर तक नहीं

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के सुपाई गांव (Supai village) में आज तक दूर-दूर तक किसी भी प्रकार की आधुनिकता नहीं देखी गई है। इस गांव में केवल रेड इंडियंस की निवास करते हैं। साथ ही यहां के लोग किसी भी प्रकार का बाहरी आवरण बर्दाश्त नहीं करते।

उन्हें अपने नियमों और कायदों में बने रहना ही पसंद है और वह हमेशा खच्चर और घोड़े की सवारी करते हैं। देखा जाए तो वर्तमान समय में दुनिया कहां से कहां पहुंच गई थी, मानव ने अपनी सुविधा के अनुसार तरह तरह की चीजों को अपना लिया है। लेकिन यह गांव आज भी अपनी संस्कृति में बंधा हुआ है यह गांव की खासियत है।

तीर्थ यात्रा का बन गया है यह गांव

जानकारी के मुताबिक वर्तमान समय में यह गांव एक तीर्थ यात्रा का केंद्र बन चुका है। बताया जा रहा है कि प्रतिवर्ष यहां 5500000 से भी ज्यादा लोग एरीजोना तक पहुंचते हैं और इस गांव में प्रवेश करने के लिए भी आगे बढ़ते हैं, परंतु बीच में घाटी होने की वजह से वे भूल भुलैया में फंस जाते हैं।

परंतु यात्रियों की कोशिश रहती है कि वह एरीजोना आए हैं, तो एक बार सुपाई गांव की यात्रा भी कर सकें। परंतु भूल भुलैया का भटकाव उन्हें उस गांव तक पहुंचने नहीं देता। चुनिंदा लोग ही हैं जो उस गांव तक पहुंच पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here