Mumbai: भारत का सबसे रईस परिवार अंबानी परिवार है। देश विदेश का हर व्यक्ति जानता है कि अंबानी परिवार एशिया का सभी रईस परिवारों में से एक है। इनके लिए कोई भी चीज कठिन नहीं है। वे अपने ऐसो आराम का जीवन काफी आसानी से जी रहे हैं, परंतु मुकेश अंबानी हमेशा साधारण दिखाई पड़ते है।
देखा जाए तो दुनिया में कई तरह के व्यक्ति हैं, जिनमें कुछ व्यक्ति इतने रईस है। जिनके लिए कुछ भी पाना असंभव नहीं है और देश में ऐसे लोग भी हैं, जो एक वक्त की रोटी के लिए भी तरसते हैं। अमीर बनना या गरीब रह जाना यह व्यक्ति के हाथों में होता है।
कुछ व्यक्ति अपने जीवन में मेहनत करके वह मुकाम हासिल कर लेते हैं, जिससे उनका जीवन सुखमय हो सके और कुछ व्यक्ति आज के सुख के लिए बाद के जीवन को पूरी तरह खराब कर लेते हैं। अंबानी परिवार (Ambani Family) बहुत बड़ा व्यापारी परिवार है। जो एकजुट होकर अपने काम को एक नया आयाम दिया और आज वे भारत के रईस व्यक्ति कहलाते हैं।
ज्यादातर सफेद शर्ट क्यों पहनते हैं मुकेश अंबानी
दोस्तों मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे रईस और सफल व्यवसाई है। वर्तमान समय में वे 7,18,000 करोड़ के मालिक संपत्ति के मालिक है। इतनी संपत्ति होने के बाद भी मुकेश अंबानी को कभी अपनी चीजों पर घमंड नहीं आया। चाहते तो एक से बढ़कर एक ब्रांडेड और कलरफुल कपड़े पहन सकते हैं, परंतु उन्हें ज्यादातर सफेद शर्ट (White Shirt) में ही देखा गया है या नहीं मुकेश अंबानी केबल सफेद कलर की शर्ट और काले कलर के पेंट का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।

आपके दिमाग में भी यह बात आ गई होगी, क्यों इतने पैसे होने के बावजूद यह आदमी साधारण व्यक्तियों की तरह क्यों रहता है? आपको बता दें मुकेश अंबानी का कहना है कि तरह-तरह के कपड़ा का इस्तेमाल करने से समय की बर्बादी होती है।
साथ ही उनका चुनाव करने में दिमाग भी खर्च होता है। इसीलिए साधारण कपड़ों को पहनने में फायदा है। इसका कारण यह है कि साधारण कपड़े कभी भी और कहीं भी पहने जा सकते हैं उनको चूस करने में समय की बरबादी नही होती।
शांति का प्रतीक है सफेद कलर
मुकेश अंबानी का कहना है कि वे एक जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, उन्हें धन दौलत का कोई लालच या लगाव नहीं है। उन्होंने मेहनत की और धन कमाया, जो उन्हें अमीर होने का टाइटल (Rich Lifestyle) प्रदान करता है। इसी के साथ में कहते हैं कि सफेद कलर शांति का प्रतीक है इसीलिए वे ज्यादा से ज्यादा सफेद कपड़े का इस्तेमाल करते हैं।
बताया जा रहा है कि अक्षर मुकेश अंबानी सफेद कपड़े पहनकर ऑफिस जाते हैं, तो उनके ऑफिस में काम कर रहे कलीग्स का दिमाग ठंडा रहता है और वह शांति से और फोकस्ड होकर अपना काम करते हैं। साथ ही यह सफेद रंग मुकेश अंबानी का मन पसंदीदा कलर में क्योंकि यह कलर उन पर काफी खिलता है।
मुकेश अंबानी की खाने की चॉइस
एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि मुकेश अंबानी की दिनचर्या सुबह 5:00 बजे प्रारंभ हो जाती है। मुकेश अंबानी सुबह 5:00 बजे उठकर कुछ जोगिंग एक्सरसाइज और व्यायाम करके साधारण नाश्ता लेते हैं। उनका लंच भी दाल चावल रोटी सब्जी जैसे ही खाने से संपन्न होता है। उन्हें सूप और सलाद भी काफी पसंद आते है।

वे सबसे ज्यादा साउथ इंडियन खाना ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी पसंदीदा जगह मुंबई के कैपे मैसूर है, जहा वे अक्सर साउथ इंडियन डिश इडली सांभर खाना पसंद करते हैं। मुकेश अंबानी बताते हैं कि उन्हें स्ट्रीट पर मिलने वाले फूड भी काफी पसंद आते हैं। दोस्तों इससे यह साबित होता है कि एक अमीर व्यक्ति और एक मिडिल क्लास फैमिली के व्यक्ति के बीच खाने पीने और रहन सहन के मामले में कोई खास अंतर नही होता।
अंबानी परिवार की बहू
अक्सर सोशल मीडिया में अंबानी परिवार के हर व्यक्तियों की खबर वायरल होती रहती है खासकर अंबानी खानदान की बहू नीता अंबानी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती है।
अक्सर नीता अंबानी अपने द्वारा खरीदे गए बेशकीमती चीजों की कीमत सोशल मीडिया पर देते रहती है, जैसे महंगे कपड़े घड़ियां बैग ज्वेलरी गाड़ी आदि। अंबानी परिवार अपने लाइफस्टाइल और तौर तरीके के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते रहते हैं और आम जनता भी उनके लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आती है।




