
Sikri Village, Rajasthan: सभी लोगों को म्यूजिक को सुनना काफी ज्यादा पसंद होता है, कई बार तो लोग म्यूजिक सुनते सुनते पढ़ाई जैसी चीजें भी काफी आसानी से कर लेते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक का लोगों के काम पर काफी ज्यादा इफेक्ट पड़ता है।
अक्सर घर में काम कर रही महिलाएं अपने मोबाइल पर गाने लगाकर कामों को काफी आसानी से बिना बोर हुए कर लेती हैं, तो कई बार कुछ लोग गानों को सुनते-सुनते ऐसे ऐसे काम कर लेते हैं, जिनके लिए कंसंट्रेट माइंड का होना काफी जरूरी होता है।
दोस्तों हम पुराने समय की बात करें तो उस समय भी लोग घर में रेडियो एफएम चालू करके न्यूज़ सुनते हुए या फिर रेडियो में आने वाले गाने सुनकर अपने घरेलू काम या फिर अपने दुकानों के काम को कर लिया करते थे। हम कह सकते हैं कि लोगों की पुरानी यह आदत है कि वह म्यूजिक सुनते हुए हर काम को आसानी से कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने मिल रहा है खेतों में। आइए जाने विस्तार से।
राजस्थान के सीकरी का है यह मामला
दोस्तों सोशल मीडिया का प्लेटफार्म काफी बड़ा प्लेटफार्म है। यहां पर आए दिन कई तरह की खबरें गायब होती रहती है। कुछ खबर मजाकिया लहजे में बनी होती है, तो कुछ प्रेरणा का स्रोत बन जाती है। सोशल मीडिया पर इस समय राजस्थान (Rajasthan) के सीकरी जिले के किसी गांव के खेत का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमे एक किसान डीजे लगाकर गेहूं की कटाई (Farmer reap wheat with DJ song) कर रहा है।
उसका जुगाड़ देखकर काफी सारे लोग उन पर हंस रहे हैं, तो कुछ लोग उसके इस कारनामे की तारीफ कर रहे हैं। जैसे कि आप जानते हैं कि किसानी करना इतना आसान नहीं है। किसानों के लिए ठंडी गर्मी बरसात सारे मौसम एक समान होते हैं। उन्हें ठंडी में भी काम करना पड़ता है और भरी बरसात में भी क्षेत्रों पर खड़ा होना पड़ता है।
गर्मी के मौसम में होती है गेहूं की कटाई
अक्सर गर्मी के मौसम में किसानों द्वारा गेहूं की कटाई की जाती है। गेहूं की कटाई को राजस्थान में लावणी कहा जाता है। इस समय की धूप और हवा में चलने वाले लोग अच्छे से अच्छे इंसानों को परेशान कर देती हैं। ऐसे में जो किसान भरी गर्मी में गेहूं की कटाई करते हैं उनसे पूछो कि उनकी हालत क्या होती है।
भरी धूप में कटाई करने से बचने के लिए एक किसान ने रात के समय डीजे की लाइट में गानों के साथ गेहूं की कटाई शुरू की। वीडियो में आप गेहूं की कटाई में पूरे परिवार ने सहयोग दिया है वह साथ में मिलकर गेहूं की कटाई कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो हुई वायरल
बताया जा रहा है कि 27 मार्च को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर यह वीडियो Sonu Chaudhari And Bhulal Choudhary के अकाउंट से शेयर की गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गाड़ी में डीजे पूरे साउंड के साथ लगा हुआ है, साथ ही उसमें लेजर लाइट भी लगी हुई है, जिससे खेतों में रोशनी हो रही है।
खेतों में काफी सारे लोग नजर आ रहे हैं, जो गेहूं की कटाई कर रहे हैं, कुछ लोग तो डीजे के गाने पर डांस भी कर रही हैं। इस वीडियो को अभी तक 400000 से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। मजेदार बात यह है कि इस वीडियो में केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी हैं, जो गेहूं की कटाई कर रही है। इस जुगाड़ से मनोरंजन के साथ-साथ खेत में होने वाले पहाड़ जैसे काम भी आसानी से हो रहे हैं।
लाइक और कमेंट की लग गई है लाइन
जो जो इस वीडियो को देख रहा है, वे सभी इस वीडियो को लाइक और अपने अपने कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर आने वाले कमेंट को पढ़कर आपको भी मजा आने वाला है। कुछ लोग कमेंट मैं कह रहे हैं कि यह अपने दोस्तों से काम करवाने का एक बेहतरीन तरीका है।
किसान ने DJ गाना बजाकर फसल की कटाई कर दी
Video Credits: Instagram(sonu_._choudhary) pic.twitter.com/sx9EkWkLit— sanatanpath (@sanatanpath) April 14, 2023
कुछ लोग कहते हैं कि लवाडी करने का यह एक बहुत अच्छा विकल्प है। तो कुछ लोग कह रहे हैं कि आसपास के लोग सोच रहे हैं कि बगल में शादी का माहौल है। दोस्तों इसी प्रकार के कई जुगाड़ सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल होते हैं और लोग उनसे काफी कुछ सीखते हैं।



