भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने लिट्टी चोखा बेचा और आज दौलत के साथ शोहरत भी कमा रहे

0
1465
Khesari Lal Yadav
Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav life story in Hindi. How Khesari Lal Yadav became successful From selling Litti chokha on streets.

Patna: एक कलाकार को केवल मंच की जरूरत होती है, उसके बाद उन्हें किस तरह नाम और शोहरत कमाना है उन्हें आता है। बिहारी फिल्म इंडस्ट्री (Bihar Film Industry) के अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जिन्हें शत्रुघन कुमार यादव के नाम से भी जाना जाता है। यह बहुत अच्छे अभिनेता नर्तक मॉडल और गायक है। जैसा कि हम जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है जहां लोगों की किस्मत चमक जाती है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी अभिनेता है, जो भोजपुरी भाषा में गाना और फिल्में बनाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 से पहली फिल्म साजन चले ससुराल जो बिहार फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा मशहूर हो गई। इसी फिल्म से खेसारी लाल यादव एक कलाकार बने।

इससे पहले इन्होंने एक एल्बम बनाया था, जिसका नाम माल भेटाई मेला था। इस एलबम के बाद ही खेसारी लाल यादव ने इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह एल्बम भोजपुरी भाषा में गाए हुए गाने का है, जो बिहार में काफी पॉपुलर है।

खेसारी लाल यादव का संक्षिप्त परिचय

खेसारी लाल यादव उर्फ शत्रुघन कुमार यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज वे बिहारी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हैं उन्होंने यहां तक कि पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किए। जा रहा है कि खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1989 को बिहार के सिवान में हुआ था। एक गरीब परिवार में जन्मे थे, उनके माता पिता मजदूरी करके घर परिवार चलाते थे। कारण है कि छोटी सी उम्र में खेसारी को सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचना पड़ा।

खेसरी ने सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचने के साथ-साथ डांस करके भी पैसा कमाया है, जिससे उनके परिवार में थोड़ी मदद हो सके। परंतु आज केसरी ने अपनी मेहनत और कला के प्रदर्शन से वह नाम और शोहरत कमाया है जिसके वे बकाई में हकदार है।

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बनने तक की यात्रा

खेसारी बताते हैं कि उन्होंने अपने करियर में काफी संघर्ष किया। जब उन्होंने अपना पहला एल्बम रिलीज किया तो वह फ्लॉप हो गया। परंतु उन्होंने अपनी सफलता की जर्नी में कभी हार नहीं मानी बे लगातार प्रयत्न करते रहे और धीरे-धीरे वह भोजपुरी गाने में इतने मशहूर हो गए कि आज पूरा बिहार उन्हें उनकी आवाज से पहचानता है।

एक एल्बम फ्लॉप होने के बाद उन्होंने कई एल्बम दिए परंतु वे एल्बम सुपर हिट हुए जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखें और अपनी कलाकारी से यहां भी अपने नाम के झंडे गाड़े। उनकी पहली फिल्म साजन चले ससुराल के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी जिससे उनका नाम बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गया।

जमीन से उठकर आसमान छुआ खेसरी ने

दोस्तों खेसारी लाल यादव की कहानी से हमें इस बात की शिक्षा मिलती है कि यदि व्यक्ति में हुनर हो तो वह कभी किसी के सामने झुक नहीं सकता। गरीबी में जीवन जीने के बाद भी खेसरी ने खुद को इतना कामयाब बनाया कि आज बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में उनके गाने और फिल्में देखी जाती हैं। किसी ने सच ही कहा है कि मन से की गई मेहनत हमेशा रंग लाती है।

आज करोड़ों की है मालिक खेसरी लाल यादव

एक समय ऐसा था जब खेसारी और उनके परिवार को सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचना पड़ा था। उनकी आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा डामाडोल थी, परंतु आज वही खेसरी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आज वह और उनका परिवार आधुनिक सुख सुविधा से भरपूर जीवन जी रहे है।

एक रिपोर्ट के अनुसार खेसारी लाल यादव एक फिल्म के 40 से 50 लाख रुपए लेते हैं। इसके साथ ही वे विज्ञापनों से भी अपनी अच्छी कमाई करते हैं। उन्होंने अपनी कला के प्रदर्शन से लगभग 14 करोड़ की संपत्ति बना ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here