
Jaipur: राजस्थान पर्यटक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत राज्य माना जाता है। राजस्थान घूमने के लिए विदेशों से भी आते हैं। घूमना फिरना तो हर किसी को पसंद है, परंतु यात्रा के दौरान लंबा समय बस या ट्रेन में बिताना काफी लोगों को पसंद नहीं आता। राजस्थान का जयपुर और उदयपुर दोनों ही प्रमुख डेस्टिनेशन है, जहां लोगों की भी साल के 12 महीने लगी रहती है।
दिल्ली भारत की राजधानी कहीं जाती है, ज्यादातर लोग दिल्ली से ही राजस्थान जाते है। दिल्ली से राष्ट्र का सफर कभी लंबा होता है। लोग बस से दिल्ली से राजस्थान के जयपुर की दूरी 5 से 6 घंटे में पूरी करते है। अब यात्रियों की समस्या का निराकरण कर दिया गया है।
जी हां दोस्तों अब दिल्ली से जयपुर (Delhi To Jaipur) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express train) की शुरुआत होने वाली है। को दिल्ली से जयपुर तक की दूरी तय करने में केवल 2 घंटे का समय लेगी। तो आइए विस्तार से जाने इस ट्रेन के विषय में।
ढेरों बड़े शहर में शुरू हो रही बंदे भारत एक्सप्रेस
एक समय था जब दिल्ली से उदयपुर और उदयपुर से जयपुर जाने के लिए 5 से 6 घंटे की यात्रा करनी होती थी अब वंदे भारत ट्रेन की सुविधा से यह यात्रा केवल 2 घंटे में पूर्ण की जा सकती है। देश के कई बड़े शहरों में वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया है, जिससे समय की बचत के साथ-साथ सुविधा भी मिलती है।
इस ट्रेन की सुविधा दिल्ली से राजस्थान रूट की तरफ भी दी जा रही है जिसका काम जोरों शोरों से चल रहा है। रेलवे के द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से राजस्थान चलने वाली ट्रेन के लिए 30 करोड़ का फंड राजस्थान को दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा के द्वारा वर्तमान में दिल्ली से जयपुर रूट पर चलने वाली बंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में जानकारी देते हुए कहते हैं कि रेलवे के इस रूट पर कई रैक्स पर काफी तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है।
मार्च से अप्रैल के बीच होगी ट्रेन की शुरुआत
बताया जा रहा है कि दिल्ली जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत मार्च या अप्रैल के महीने में इस ट्रेन की शुरुआत हो जाएगी। सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत को लेकर आम जनता के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता है। लोग इस हाई स्पीड ट्रेन में यात्रा करने के लिए उतावले हो रहे हैं। राजस्थान के लिए या हाई स्पीड ट्रेन एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Delhi-Jaipur Vande Bharat Express train to run before April, 2023: Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw pic.twitter.com/dF3w48XD7I
— Balanced Report (@reportbalanced) March 19, 2023
अब बात करें ट्रेन के किराए की तो आपको बता दें रेलवे ने बंदे भारत एक्सप्रेस का किराया काफी किफायती और अफिटेबल रखा है। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत की चेयर कार का किराया 850 से 900 RS के बीच निर्धारित किया गया है और एक्सक्लूसिव क्लास का किराया 1600 से 1700 साल के बीच होगा। इस ट्रेन का किराया काफी सस्ता है। यदि आप भी अपनी फैमिली या फ्रेंड के साथ इस ट्रेन में यात्रा करना चाहते हैं, तो काफी सस्ते में आप सुविधाजनक ट्रेन का लुफ्त उठा सकते हैं।
जाने स्पीड और स्टेशन के बारे में
वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो 1 घंटे में करीब 160 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यानी इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। आने वाले समय में यह बढ़कर 200 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। इस ट्रेन में कई सारी आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह ट्रेन और भी ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित हो गई है।
Vande Bharat Express train to run between Delhi-Jaipur soon. @RailMinIndia @GMSECR @secrail pic.twitter.com/6g496tp0Yk
— DRM Raipur (@drm_raipur) March 21, 2023
इस ट्रेन को ऑटोमेटिक दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टॉयलेट, पावर बैकअप, जीपीएस आदि जैसी ढेरों आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया गया है। इन व्यवस्थाओं के अलावा इस ट्रेन में चेयर का 180 डिग्री रोटेड होने वाली व्यवस्था भी शामिल है जो यात्रियों को और भी ज्यादा सुविधाजनक लगेगी।
राजस्थान पहुंचने के मार्ग
अब बात आती है स्टेशनों की जहां ट्रेन ठहरती है आपको बता दें यह रेल गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई और दौसा जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन का रूट दिल्ली से गुड़गांव, गुड़गांव से रेवाड़ी, रेवाड़ी से अलवर, अलवर से बांदीकुई, बांदीकुई से दौसा और दोसा से जयपुर तक यह ट्रेन जाएगी। जैसा कि हम जानते हैं राजस्थान पर्यटक दृष्टि से भारत के सबसे महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है राजस्थान पहुंचने के लिए तीन तरह के मार्ग उपलब्ध एक सड़क मार्ग दूसरा रेलमार्ग तीसरा हवाई मार्ग।



