यह बिहारी युवक रातों-रात स्टार बन गया, सोनू सूद ने अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दे दिया

0
733
Amarjeet Jaykar
Bihar boy Amarjeet Jaykar gets lucky, Sonu Sood offered to sing in the movie. Now Amarjeet Jaykar became a star overnight in Bollywood.

Mumbai: आज के समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया कई लोगों के जीवन में बदलाव लेकर आई है। सोशल मीडिया के माध्यम से आज काफी सारे लोग अपनी टैलेंट का प्रदर्शन करके लाखों रुपए कमा रहे हैं। कहते हैं किसी भी व्यक्ति के अंदर की प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच की जरूरत होती है, तो सोशल मीडिया ऐसे ही प्रतिभाशाली लोगों के लिए एक मंच है, जो अपनी कला का प्रदर्शन करके अपने हुनर को पहचान सकता है।

सोशल मीडिया में कई सारी मोबाइल एप्लीकेशन है जिनका इस्तेमाल आज सवा सौ करोड़ आबादी के लोग कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ना केवल देश के लोग जुड़े हैं, बल्कि विदेशों से भी लोग जुड़े हुए। सोशल मीडिया ने लोगों को पैसा कमाने के लिए कई तरह के विकल्प दिए हैं।

कुछ लोग सोशल मीडिया ब्लॉगिंग के कारण पैसा कमाते हैं, तो कुछ लोग गाना डांस एक्टिंग के माध्यम से सोशल मीडिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। सोशल मीडिया ही वह माध्यम है, जिससे कोने कोने पर छुपे हुनर के बारे में जानकारी मिल रही है। आज की खबर भी कुछ इसी प्रकार है। जिसमें बिहार के एक युवक किस जिंदगी रातोंरात बदल गई आइए जाने कौन है, यह व्यक्ति और किस तरह चमकी इसकी किस्मत।

कौन है यह व्यक्ति

जानकारी के अनुसार बिहार (Bihar) राज्य के अंतर्गत आने वाला समस्तीपुर (Samastipur) जिले के पटोरा गांव का रहने वाला एक युवक जिसका नाम अमरजीत जयकर (Amarjeet Jaykar) है। यह युवक रातों-रात स्टार बन गया है। अमरजीत जयकर की लयबद्ध गायकी और रूहानी आवाज ने भारत के कई लोगों का दिल जीत लिया है। उनकी आवाज में सोनू सूद के दिल को छुआ है, इसीलिए आज भी रातों-रात इतने पॉपुलर हो गए कि हर कोई उनको सुनना चाहता है।

सोनू निगम के गाने तो हर कोई पसंद करता है, उन्हीं के गाने अमरजीत जयकर ने गए हैं। जिससे सोनू सूद (Sonu Sood) ने उनकी किस्मत चमका दी। उन्होंने धूल से उठकर आसमान को छुआ है। अमरजीत के लिए फरिश्ता बने सोनू सूद ने ट्विटर पर वीडियो को टैग करते हुए कहा एक बिहारी 100 लोगों पर भारी पड़ गया।

अमरजीत जयकर की गायकी के हुए फेन लोग

बताया जा रहा है कि अमरजीत जयकर ने अपनी आवाज में गाए हुए गानों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जैसे लोगों का खूब प्यार मिला। अमरजीत की गायकी इतनी शानदार थी कि सोनू सूद के मन को भी यह खूब भाई। जिसके चलते सोनू सूद ने अपनी फिल्म फतेह मैं इन्हें गाने का मौका दिया।

अमरजीत जाकर एक छोटे और गरीब परिवार से बिलॉन्ग करते हैं, जिस वजह से उनके लिए यह मौका किसी खजाने से कम नहीं है। परंतु इनके अंदर गायकी का हुनर इतना ज्यादा कूट-कूट कर भरा है कि इन्हें गानों के सुर पकड़ने बहुत अच्छी तरह आते है। अमरजीत जाकर के सिर पर अब सोनू सूद का हाथ है। सोनू सूत अब इस युवक का साथ दे रहे हैं और उसे एक ऊंचा मुकाम दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

अमरजीत ने कही यह बातें

अमरजीत बताते हैं कि उनका गाना सुनकर सोनू सूद ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया जिसके लिए उन्हें 27-28 फरवरी को मुंबई बुलाया गया। इस बात को उन्होंने टि्वटर पर ट्वीट करके लोगों से शेयर किया। उन्होंने एक वीडियो बनाई जिसमें वह कहते हैं कि आखिरकार उनकी सोनू सूद से बात हो गई है। अब वे गाने की शूटिंग के लिए मुंबई जाएंगे और पहली बार सर से आमने सामने मुलाकात।

अमरजीत इस वाक्य से बेहद खुश हैं और खुशी-खुशी लोगों के साथ अपनी बात शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर उनका यह वीडियो देखकर सोनू सूद ने रिट्वीट करते हुए कहा कि “आपकी हमेशा फतेह ही होगी मेरे भाई” यानी अमरजीत को सोनू सूद का आशीर्वाद मिल गया है।

मुंबई में मिले सोनू सूद से अमरजीत

बताया जा रहा है कि हाल ही में सोनू सूद की फिल्म फतेह में गाना गाने के लिए अमरजीत को 27 और 28 फरवरी को मुंबई बुलाया गया था। जहां वे सोनू सूद से मिले और उनके साथ लाइव तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की।

उन तस्वीरों के साथ अमरजीत ने कैप्शन में लिखा कि “पूरे भारत में थोड़ी सी पहचान मिलने का कारण आप ही तो है”। तब इस बात पर सोनू सूद ने अमरजीत को उत्तर देते हुए कहा कि बिहार का नाम तुम्हें ही तो ऊंचा करना है भाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here