उत्तराखंड की यह खूबसूरत पहाड़ी लड़की सोशल मीडिया पर छा गई, ऐसे सफलता का नया मुकाम पा रही

0
3545
Hinu Vlogs Youtube
Uttarakhand woman Heena Farswan Dhami became successful Youtuber as Hinu Vlogs Youtube Channel. Uttarakhandi girl success story.

Bageshwar: आज से कुछ वर्ष पहले जब इंटरनेट नहीं हुआ करता था। तब भारत के राज्य जहां ऊंचे ऊंचे पहाड़ और सुंदर सुंदर वादियां है, उनकी खूबसूरती किसी किताब व मैगजीन के माध्यम से या फिर वहां जाकर ही महसूस करते थे। परंतु जब से इंटरनेट भारत में आया हैं, तब से भारत में मनोरंजन के साधन ही बदल गए।

सोशल मीडिया को ज्ञान के स्तर से देखा जाए तो एक बहुत बड़ी किताब है, सभी प्रकार का अच्छा और बहुत अच्छा ज्ञान इसके माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। आज के समय में लाखों विद्यार्थी यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई-लिखाई करके देश में अच्छी रैंक से पास होते हैं और अपने पसंद की जॉब या काम करते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ना केवल ज्ञान का भंडार है, बल्कि रोजगार का साधन बन गया है। देखा जाए तो सोशल मीडिया के नाम पर काफी सारे प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर और ना जाने क्या-क्या है। परंतु इस समय सबसे ज्यादा प्रसिद्ध होने वाला प्लेट फार्म यूट्यूब है। यूट्यूब (Youtube) प्रतिभाशाली व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हुआ है।

हर प्रतिभाशाली व्यक्ति एक मंच की तलाश में होता है, फिर चाहे वह कला के क्षेत्र में हो या फिर शिक्षा के क्षेत्र में इन व्यक्तियों के लिए यूट्यूब उपयोगी साबित हुआ है। आज के समय में हर राज्य हर शहर के लाखों युवा यूट्यूब प्लेटफार्म से लाखों रुपए कमा रहे हैं और अच्छा जीवन जी रहे हैं। इन्हीं में से एक है उत्तराखंड (Uttarakhand) की एक लड़की जो यूट्यूब पर ट्रेंडिंग (Youtube Trending) पर है।

उत्तराखंड की महिला ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार

सोशल मीडिया के यूट्यूब प्लेटफार्म पर उत्तराखंड की महिला (Uttarakhand Woman) अपनी कला दिखा रही है। जैसा कि हम जानते हैं कि उत्तराखंड बेहद खूबसूरत और सुंदर वादियों से घिरा हुआ राज्य है। यह राज्य पर्यटक दृष्टि से बेहद प्रसिद्ध है।

Hina Vlogs
Hina Farswan photo credits Hina Vlogs on Instagram.

ऐसा माना भी जाता है कि पहाड़ों में होने के कारण इस राज्य में रोजगार के कोई उचित साधन नहीं है। परंतु यूट्यूब ने उत्तराखंड की कई महिलायों और युवाओं को एक बेहतरीन रोजगार दिया है। जिनमें से एक है हिना फर्स्वाण (Hina Farswan)। यह महिला पैसों के साथ-साथ नाम और शोहरत कमा रही हैं। हिना फर्स्वाण ने अपनी कला को रोजगार बना लिया है और साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति से वे अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे है।

इस राज्य में और भी ऐसे युवा हैं जो पहाड़ों की खूबसूरती, संस्कृति सभ्यता रीति रिवाज और यहां के खानपान के बारे में अन्य राज्य के लोगों को जानकारी देते हैं जिससे वह इस राज्य में घूमने के लिए और भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। यूट्यूब ने ऐसे लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक बहुत अच्छा माध्यम उपलब्ध कराया।

यूट्यूब ब्लॉगिंग कर कमा रही है रोजगार

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के अंतर्गत आने वाला सरन गांव की में रहने वाली हिना फर्स्वाण इस वक्त सोशल मीडिया में ब्लॉगिंग के लिए प्रसिद्ध है। ब्लॉगिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से लोग अपने जीवन के बारे में सोशल मीडिया के यूजर को जानकारी देते हैं।

ब्लॉगिंग के माध्यम से लोग अपने राज्य अपने शहर की खासियत को आम जनता तक पहुंचाते हैं। हर राज्य की खासियत अलग-अलग होती है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया के यूजर अपने राज्य अपने शहर के खानपान या फिर अपने शहर की खूबसूरती को दिखाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं और अपने जीवन के विषय में लोगों को बताते हैं।

हर किसी के जीवन में अलग अलग परिस्थितियां होती हैं, जिसके चलते लोगों को अन्य लोगों की जिंदगी ज्यादा अच्छी लगती है। लोगो का मानना होता है कि हर ब्लॉग से उन्हें कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। इसी प्रकार हिना फर्स्वाण ने अपने राज्य की खूबसूरती और अपने जीवन के वारे में बताने के लिए ब्लॉगिंग प्रारंभ की।

हिना फर्स्वाण की कहानी

उत्तराखंड के बागेश्वर (Bageshwar) जिले के कपकोट तहसील समीप स्थिति गांव जिसका नाम सरन है। वहा की रहने वाली हिना ने शादी के बाद ब्लॉगिग प्रारंभ की उनके इस कार्य में उनके पति कार्तिक ने पूरा साथ दिया। हिना बताती है कि उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर 2021 में ब्लॉगिंग वीडियो निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। 1 वर्ष तक लगातार अथक परिश्रम के बाद उन्हें इस कार्य में सफलता मिली और वह आज पुरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है।

उनके चैनल का नाम “हिनू ब्लॉग” (Hinu Vlogs) है, जिसमे अभी करीब 68 हजार से ज्यादा ससक्राइवर है। हिना बताती हैं कि उन्होंने सबसे पहली ब्लॉगिंग वीडियो 16 अगस्त 2021 को अपलोड की थी तब से अब तक उन्होंने कई वीडियोस अपलोड कर चुकी हैं लोग उनकी वीडियो खूब पसंद करते हैं और हर घर में उनकी वीडियो देखी जाती है।

वीडियोस में दिखाती है अपने राज्य की

हिना बताती है कि वह अपनी वीडियोस (Hinu Vlogs Uttarakhandi) में ज्यादातर उत्तराखंडी रहन-सहन खानपान और रीति रिवाज के बारे में बताती हैं। भी लोगों को पहाड़ों की यात्रा रील्स और वीडियोस के माध्यम से कराती है, इसीलिए लोगों को उनकी वीडियोस खूब पसंद आती है। इतना ही नहीं वे इंस्टाग्राम पर भी रीति रिवाज की Reels बनाती है। आपको बता दें इंस्टाग्राम पर भी उन्हें करीब 51000 लोग फॉलो करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here