IAS अधिकारी ने बेटी की शादी में बेसहारा लोगों के लिए ऐसा काम किया की उनकी सादगी मिसाल बनी

0
923
IAS Kishore Kanyal
IAS officer provided food to destitute people in daughter wedding and gave gifts to them. IAS officer have good job on daughter's marriage.

Gwalior: कहते हैं जीवन एक बार मिलता है जीवन को परोपकार में लगाकर अपने जीवन का सही ढंग से इस्तेमाल करना चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रास्ते में जा रहे लाचार और बेसहारा लोगों को देखकर बहुत जल्दी पिघल जाते हैं और उनकी मदद के लिए दौड़ भाग करने लगते हैं और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो देख कर भी अनदेखा कर देते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति जो भी कमाता है, उसका 10 प्रतिशत हिस्सा गरीबों की मदद के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से ईश्वर भी उनसे प्रसन्न रहता है और उनका परिवार खुशहाल बना रहता है।

देश में कई तरह के लोग होते हैं, जो अपने अपने स्तर से लोगों की मदद करते हैं और समाज के प्रति अपना योगदान देते हैं। एक ऐसे आईएएस अधिकारी (IAS Officer) की बात करेंगे, जिसने अपनी बेटी की शादी में रईसों को खाना खिलाने की वजह बेसहारा और लाचार लोगों को अपने हाथों से खाना खिला कर एक मिसाल पेश की है।

मध्यप्रदेश की खबर है

जानकारी के अनुसार यह खबर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) जिले की बताई जा रही है। जहां ग्वालियर नगर नगर निगम के कमिश्नर किशोर कान्याल इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह आईएएस अधिकारी किसी प्रशासनिक कार्य के विषय को लेकर चर्चा में नही है अपनी खुद की बेटी की शादी के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं।

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी ने अपनी बेटी की शादी के उपलक्ष में गरीबों और बेसहारा लोगों को अपने परिवार के साथ बैठाकर अपने हाथों से खाना परोस कर खिलाया है। साथ ही उन गरीबों और बेसहारा लोगों को उपहार देकर विदा किया है। सोशल मीडिया में यह खबर काफी तेजी से वायरल हुई है। लोगों का कहना है कि समाज और देश में ऐसे परोपकारी की आवश्यकता बहुत ज्यादा है।

समाज में मानवता की मिसाल पेश की

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम मैं पदस्थ कमिश्नर किशोर कन्याल की बेटी देवांशी कन्याल का विवाह (IAS Kishore Kanyal Daughter Devanshi Wedding) आयोजित किया जा रह था। विवाह की तैयारी शहर के नजदीकी होटल में चल रही थी। कमिश्नर किशोर के मन में खयाल आया कि उन्हें गरीब और बेसहारा को भोजन कराकर अपनी बेटी को आशीर्वाद दिलाना चाहिए।

इसके बाद अपने मन की बात कमिश्नर किशोर ने अपने परिवार के सामने कहीं तो उनका पूरा परिवार इस कार्य के लिए तैयार हो गया। इसके बाद कमिश्नर किशोर की पत्नी और बेटी के साथ विवाह के 1 दिन पूर्व गरीबों को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया और मुख्य अतिथियों की तरह उन्हें उपहार देकर विदा किया।

स्वर्ग सेवा सदन आश्रम के थे बेसहारा लोग

बताया जा रहा है कि एनजीओ के द्वारा चलाया जा रहा स्वर्ग सेवा आश्रम में लावारिस और बेसहारा लोगों को आईएएस अधिकारी किशोर कन्याल ने अपनी बेटी के विवाह समारोह में भोजन के लिए आमंत्रित किया।

बेसहारा लोगों को कमिश्नर ने डाइनिंग टेबल में बैठा कर भोजन परोसा और इस कार्य में उनकी पत्नी और बेटी दोनों ने ही साथ दिया। उनका कहना है कि इस नेक कार्य को करने में आनंद की अनुभूति होती है।

चारों तरफ हो रही है चर्चा

ग्वालियर नगर निगम के कमिश्नर किशोर कन्याल (IAS Kishore Kanyal) के नेकी भरे काम को देखकर सोशल मीडिया में चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं। कमिश्नर का कहना है कि वह लावारिस और बेसहारा लोगों के लिए काम करने वाली संस्था से जुड़े हैं। यह आश्रम उनका एक परिवार है। इसलिए उनको आमंत्रित करना उनका फर्ज था इसीलिए उन्होंने अपने फर्ज को भली-भांति निभाया है।

बताया जा रहा है कि कमिश्नर कन्याल की बेटी देवांशी (Devanshi) काफी होनहार है। उन्होंने तमिलनाडु के वेल्लूर के VIT यूनिवर्सिटी से अपनी शिक्षा पूरी की है। साथ ही उन्हें नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल भी प्राप्त हुआ है। बेटी देवांशी का स्वभाव भी अपने पिता की तरह ही सौम्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here