मारुति ने टैक्सी के लिए सस्ती कार लॉन्च की, बाइक जैसे माइलेज देने वाली टैक्सी से कमाई शुरू करें

0
37990
Maruti Suzuki Dzire Tour S
Maruti Suzuki Dzire launched best car for taxi ola and uber business in India. Maruti Suzuki Dzire Tour S Price, mileage and Features.

Delhi: दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं की कार जब हम कोई खरीदते हैं, तो वह तो पर्पसली जाती है पहला होता डोमेस्टिक परपस अर्थात कार का घरेलू इस्तेमाल करते हैं। उसे कहीं पर भी व्यापारिक तौर पर किराए पर नहीं चला सकते। वहीं दूसरी ओर होती है, कमर्शियल व्हीकल जिनका उद्देश्य होता है, व्यापारिक गतिविधि में गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाना जैसे टैक्सी।

इसके डिफरेंस के लिए आपने नोटिस किया होगा कार में अलग-अलग तरह की नंबर प्लेट होती है अर्थात जो गाड़ियां कमर्शियल यूज होती है, उसमें कार नंबर में T का इस्तेमाल होता है, जिसमें टी का अर्थ टैक्सी होता हैं। पहले के समय में कार निर्माता कंपनियां एक ही कार बनाया करती थी और उसे ही लोग टैक्सी और डोमेस्टिक परपस इस्तेमाल करते आए हैं।

अब कार निर्माता कंपनियां टैक्सी की जरूरत को देखते हुए स्पेशली टैक्सी परपस से ही व्यापक तौर पर कारों का निर्माण शुरू कर चुकी है। जिसमें मारुति ने अभी हाल ही में टैक्सी परपस से इस्तेमाल की जा सकने वाली एक बेहतरीन कार का मॉडल लॉन्च किया है। ये न केवल सुरक्षा के मापदंड में बेहतर है, बल्कि उसका एवरेज भी चलाने वाले के लिए बहुत फायदेमंद है, जिस वजह से वह हजारों रुपए महीने की आमदनी कर सकता है।

कमर्शियल व्हीकल रेंज में इस नई कार का नाम होगा टूर एस

मारुति ने कमर्शियल व्हीकल (Commercial vehicle) के उद्देश्य से एक बेहतरीन कार का मॉडल (Maruti Suzuki Dzire Tour S) तैयार किया है, जिसे “Tour S” का नाम दिया गया है। देखने में इसको मारुति की ही शानदार स्विफ्ट डिजायर के जैसा फ्रंट लुक दिया गया है। परंतु इसे कमर्शियल परपस से इस्तेमाल करने के हिसाब से काफी मजबूत और ड्यूरेबल बनाया गया है। इसमें बेहतर इंजन कैपेसिटी के साथ-साथ चलाने वाले का प्रॉफिट हो इस उद्देश्य से 32 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज भी मिल रहा है।

Maruti Suzuki Dzire Tour S car
Maruti Suzuki Dzire Tour S car file photo credits Twitter.

सबसे बड़ी बात इसकी जो कॉस्ट होगी मार्केट में वह लगभग 6 लाख 50 हजार बताई जा रही है। यदि आप Uber, ओला के साथ टाइड अप करके बिजनेस करते हैं या स्वयं की टैक्सी चलाने का काम भी करते हैं, तो आप इस नए मॉडल के साथ बेहतर आमदनी पा सकेंगे। इस मॉडल साइज के हिसाब से इंजन का परफॉर्मेंस संतोषजनक रहने वाला है।

इस मॉडल में इंजन कैपेसिटी होगी कुछ इस तरह

कमर्शियल व्हीकल के उद्देश्य से इसमें K-सीरीज का एक बेहतरीन 1200 सीसी का पेट्रोल इंजन फिट किया गया है। इसमें डीजल ऑप्शन नहीं दिया गया। पेट्रोल के साथ-साथ यह सीएनजी फ्यूल से भी चल सकेगी। पावर की बात करें तो पेट्रोल से चलाने पर यह लगभग 88 बीएचपी का पावर जनरेट करने वाली है जबकि 113m का टॉर्च मिलेगा।

वही सीएनजी इस्तेमाल के दौरान 76 बीएचपी का पावर जनरेट होगा एवं करीब 98 एनएम का टॉर्च जनरेट होने वाला है। इसके सभी मॉडल में मैनुअल गियर मिलेंगे। ऑटोमेटिक गियर सिस्टम किसी भी मॉडल में ऑफर नहीं किया जा रहा।

इस कार का एवरेज किसी बाइक से कम नहीं

कार का बेस्ट एवरेज किसी भी टैक्सी सर्विस की जान होती है। इसलिए मारुति लेकर आया है बेस्ट ऑफ द बेस्ट माइलेज, यह कार पेट्रोल से चलाने पर लगभग 23 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल का एवरेज देने वाली है। वही सीएनजी फ्यूल का इस्तेमाल करने पर लगभग 32 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज ऑनरोड मिलने वाला है।

इसके साथ ही सुरक्षा मापदंडों का पूरा ध्यान रखते हुए इसमें ब्रेक असिस्टेंट BA, एंटी ब्रेकिंग लॉकिंग सिस्टम ABS, ड्राइवर एवं पैसेंजर के लिए डुअल एयर बैग की फैसिलिटी एवं साथ ही एंटी स्किड जैसे फीचर्स मिलेंगे जो तेज ड्राइविंग के दौरान भी कार को सड़क पर बेहतर पकड़ प्रदान करेगा।

इस कार को सभी एडवांस फीचर्स और सेफ्टी के साथ उतारा गया

इस कार में स्विफ्ट से अलग नया Front Gril देखने को मिलेगा। जिसमें एलईडी टेल लैंप काफी डीप तक दिए गए हैं। बैक लाइट और इंडिकेटर्स को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बनाया गया है। एडजेस्टेबल स्टीयरिंग व्हील ड्राइवर को कंफर्टेबल जर्नी सपोर्ट देता है।

एयर कंडीशन मैनुअल बटन के साथ उपलब्ध है एवं ऑटोमेटिक डोर लॉक जैसी सिक्योरिटी फीचर्स से भी लैस किया गया है। यह मुख्यतः तीन कलर में लांच की गई है जिसमें मिडनाइट ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here