
Delhi: दोस्तों आपने भी देखा होगा आए दिन इंटरनेट पर किसी ना किसी अकाउंट से किसी पुरानी वस्तु का परचेज बिल लोग अपडेट कर रहे हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं समय के साथ दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है और आज के समय में 10 रुपए जैसी रकम की वैल्यू भी न के बराबर हो गई है।
इस पैसे में हम बच्चों के लिए एक अच्छे ब्रांड की चॉकलेट भी नहीं खरीद सकते। लेकिन बीते 50 सालों में अगर पीछे की ओर जाते हैं तो, हम पाते हैं की 1940 से 70 का दशक कुछ यूं था कि 10 रुपए में भी हम बाजार से बड़े सौदा खरीद सकते थे।

यही बात जब आज की जनरेशन को पता चलता है तो उन्हें बेहद आश्चर्य होता है। इसलिए इंटरनेट पर अपलोड किए गए पुराने शॉपिंग के बिल आज की यंग जेनरेशन को बरबस ही कमेंट करने पर मजबूर कर देते हैं। क्योंकि उन्हें इस प्राइस रेट पर जरा भी विश्वास नहीं होता।
ऐसी ही एक रेस्टोरेंट के बिल को लेकर इंटरनेट में काफी चर्चा चल रही है। जिसमें डोसा एवं कॉफी का बिल मात्र 2 RS लिखा गया है और साथ में सर्विस टैक्स भी मेंशन किया गया है। हुआ ना आपको भी अचंभा, आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल से।
डोसा एवं कॉफी का बिल इस अकाउंट से शेयर किया गया था इंटरनेट पर
दोस्तों जिस बिल ने इंटरनेट पर हल्ला मचा रखा है वह 28 जून 1971 में काटा गया था। इस पुराने बिल को @indianhistory00 अकाउंट के जरिए इंटरनेट पर पोस्ट किया गया था। जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के काफी पुराने और प्रसिद्ध रेस्टोरेंट मोती महल डीलक्स में यह बिल एक कस्टमर के लिए तैयार किया गया था। जिसकी रकम करीब 2 रुपए 16 पैसे लिखी हुई है।

जी हां देखने में तो एक पल को ऐसा प्रतीत होता है कि, इतने बड़े डीलक्स रेस्टोरेंट में इतना छोटा बिल (Restaurant Bill) बनना मतलब शायद अकाउंट डिपार्टमेंट ने गलती से एक जीरो कम लगाया होगा। परंतु यह बिल हंड्रेड परसेंट जेनुइन है। चूंकि इसे 1971 में बनाया गया था और उस समय एक रुपए की भी वैल्यू काफी बड़ी हुआ करती थी और इसी मामूली सी रकम की वजह से यह बिल लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिल में खाने के मेनू के साथ-साथ टैक्स की डिटेल भी साफ-साफ दर्ज की गई
दोस्तों बिल को बारीकी से देखने पर आपको ज्ञात होगा कि इसमें खाने के मैन्यू के साथ-साथ टैक्स को भी इंक्लूड किया गया है। जैसे फूड के कॉलम में दो डोसा मेंशन है जिसकी कीमत 1 RS लगाई गई है अर्थात एक डोसे की कीमत हुई मात्र 50 पैसे।
वही दो कॉफी के लिए भी एक रुपए की कीमत लिखी गई है अर्थात एक कॉफी की कीमत भी 50 पैसे हुई। है ना, कमाल की बात मात्र 1 RS में एक व्यक्ति ने एक डोसा और कॉफी का आनंद लिया वह भी दिल्ली के एक पॉश रेस्टोरेंट में।
Moti Mahal restaurant, Delhi's bill receipt of 28.06.1971. 2 Masala Dosa & 2 Coffey, 16 paise tax and Bill is Rs 2.16 only…..! pic.twitter.com/YllnMWQmTD
— indian history with Vishnu Sharma (@indianhistory00) February 1, 2017
साथ ही दोस्तों इस बिल में 10 पैसे सर्विस टैक्स के रूप में एवं 6 पैसे रेस्टोरेंट के सर्विस चार्ज के तौर पर जोड़ा गया है। जिससे कुल मिलाकर यह बिल 2 रुपए 16 पैसे का बन गया। आज के यंगस्टर्स तो इसे देखकर हैरान ही हो गए और उन्हें एक बार तो इस पर बिलीव नहीं हुआ।
कुछ माह पूर्व ऐसे ही वायरल हुआ था एक इनफील्ड का बिल
आपने अगर नोटिस किया हो तो कुछ मैं पहले भी एक व्यक्ति ने अपने दादाजी के द्वारा खरीदी गई 350cc के बुलेट एनफील्ड का बिल अपने अकाउंट के द्वारा पब्लिश किया था। जिसमें उस बुलेट एनफील्ड की कीमत मात्र 18700 RS मेंशन थी सभी टैक्स इंक्लूड करके।
🚨 Royal Enfield Bullet 350 priced at only Rs 18,700, old bill goes viral pic.twitter.com/69JlPIpEUm
— MegaNews Updates (@MegaNewsUpdates) January 2, 2023
ये इनफील्ड का बिल सन 1987 को बनाया गया था। जिस पर ढेरों कमेंट भी किए गए थे कि आज इस बजट में एक अच्छी स्पोर्ट्स बाइक भी लेना मुश्किल हो गई है और तब इनफील्ड आ जाया करती थी।
इंटरनेट पर देख सकते हैं ढेरों एंटीक बिल के पोस्ट जिसे देखकर लोग कमेंट किए बिना ना रह सके
वैसे तो इंटरनेट पर ढेर सारे हैरान कर देने वाले बिल वायरल हो रहे हैं। इनमें से 1985 का एक रेस्टोरेंट बिल है, जिसमें बटर पनीर की कीमत 8 RS लिखी हुई है। वहीं 1987 में एक व्यक्ति के द्वारा सरकार से खरीदे गए गेहूं का बिल इंटरनेट पर पोस्ट किया गया था, जिसमें 1 किलो गेहूं की कीमत मात्र 1 रुपए 60 पैसे लिखी हुई है, दोस्तों इस पैसे में तो आज एक रोटी भी खरीदना नामुमकिन है। आप भी इस बिल्स पर आए कमेंट का आनंद ले सकते हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी कॉमेंट कर सकते हैं।



