
Delhi: दोस्तों जैसे जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ती जा रही है, हमें रोज आए दिन ऐसे अविष्कार के बारे में सुनने मिलता है जो हमारे जीवन को और आसान बना देता है। जैसे आज से कई साल पहले रोशनी के लिए इंसान सिर्फ दिया या मशाल जैसी चीजों पर निर्भर करता था। परंतु बिजली का आविष्कार के बाद सबसे पहले बल्ब आया और उसके बाद बल्ब से जुड़ी हुई कई विकसित चीजों ने हमारे जीवन को प्रकाशित कर दिया।
एक समय था, हम पीले बल्ब में रहने की आदत थी, जिसकी रोशनी आंखों को बहुत चुभा करती थी। एवं यह हाई पावर होने की वजह से बिजली बिल भी अधिक आता था। परंतु कुछ वर्ष पहले एलईडी के अविष्कार ने बल्ब की दुनिया में एक नया चमत्कार किया जहां 100 वाट के बल्ब जितनी रोशनी आज सिर्फ 5 या 10 वाट के एलईडी बल्ब (LED Bulb) द्वारा मिल जाती है।
अब इसी एलईडी बल्ब के साथ मोशन सेंसर (Motion Sensor LED Light Bulb) जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी जुड़ जाने से यह बहुत अधिक यूज़फुल हो गया है। यह बल्ब अपने आप चालू एवं बंद हो सकता है एवं किसी अनचाहे व्यक्ति के आने पर स्वयं को ऑटोमेटिक प्रकाशित कर हमें एक सिग्नल भी देता है। इस यूज़फुल बल्ब को अमेजॉन (Amazon) से भी खरीद सकते हैं बहुत आसानी से, आइए जानते हैं मोशन सेंसर युक्त शानदार एलईडी बल्ब के बारे में।
क्या होती है मोशन सेंसर टेक्नोलॉजी
दोस्तों आपको बताना चाहेंगे कि मोशन सेंसर टेक्नोलॉजी (Motion Sensor Technology) क्या होती क्या है। दरअसल हमारे आसपास कंप्यूटर एवं उससे जुड़ी टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से विकसित हो रही है। ऐसे में अभी तक हमारे पास जो कैमरे उपलब्ध थे, वह सामने हो रहे दृश्य को रिकॉर्ड करने में सक्षम था, परंतु उस दृश्य में यदि कोई चीज हिल रही हो रही है तो रिकॉर्ड तो होगी, परंतु उससे संबंधित किसी भी प्रकार का सिग्नल कंप्यूटर को बताने में सक्षम नहीं था कि वस्तु हिल रही है या रुकी हुई है।
कुछ दशक पहले कुछ ऐसे सेंसर बनाए गए जिसके समक्ष कोई भी वस्तु यदि हिलती है अर्थात मूव करती है, तो मैं उसके मूवमेंट को तुरंत पकड़ लेती है और अपने से जुड़े सिस्टम को खबर कर देती है, यह टेक्नोलॉजी आज सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में सबसे अधिक इस्तेमाल हो रही है।
इसी सेंसर के जरिए कई प्रकार की डिवाइस भी ऑपरेट होने लगी है, जो सिर्फ दृश्य में हो रहे मूवमेंट के आधार पर डिवाइस को चालू या बंद कर देती है। और इसी टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए एक बल्ब के बारे में आज हम बात कर रहे हैं।
मोशन सेंसर युक्त एलइडी बल्ब
दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं हमारे घर में रोशनी के लिए बल्ब का इस्तेमाल कई स्थानों पर किया जाता है। ऐसे में कुछ स्थान ऐसे होते हैं, जहां हमारा कभी कभी आना जाना होता है जैसे सीढ़ियां, गैरेज या बालकनी तो हम जाते वक्त लाइट को ऑन करते हैं और वापस आकर लाइट को ऑफ करते हैं। जिससे कई बार हम लाइट को ऑन तो कर लेते पर ऑफ करना भूल जाते हैं।

इसी समस्या के समाधान के लिए मोशन सेंसर टेक्नोलॉजी को एलईडी बल्ब के साथ जोड़ दिया गया। यह बल्ब जहां भी लगा होता है करीब 3 मीटर दूर के एक्टिविटी को कैच करके खुद को ऑन कर लेता है और जैसे ही हम उसी स्थान से बाहर निकलते हैं वह बल्ब खुद को स्वयं ही ऑफ कर देता है। इससे बिजली की बचत भी होती है और बल्ब को बार-बार ऑन ऑफ करने की जरूरत नहीं पड़ती।
कुछ यूं अलर्ट करती है चोरों से सावधान रहने के लिए
हम एलईडी सेंसर वाले बल्ब को घर के उन स्थानों पर लगा सकते हैं जहां से कोई व्यक्ति हमारे घर में अनवांचित तरीके से प्रवेश कर सकता है। जैसे बालकनी या पीछे के दरवाजे, यह एलईडी बल्ब लगे होने से यदि कोई चोर घर में घुसने की कोशिश करेगा तो यह बल्ब अपने आप चालू हो जाएगा।
motion sensor led light bulb is very good for us pic.twitter.com/tJ42mw9Uq4
— sanatanpath (@sanatanpath) February 22, 2023
इस प्रकार लाइट के ऑन हो जाने से एक तरफ तो चोर भाग निकलेगा वहीं दूसरी ओर यह बलवीर चालू होने से हमें यह हिंट हो जाएगी कि वहां कोई वस्तु मूवमेंट कर रही है अर्थात हम भी सावधान हो जाएं।
अमेजॉन वेबसाइट के जरिए इसे आसानी से घर बैठे ऑर्डर करें
यह एलइडी मोशन सेंसर बल्ब खरीदना बेहद ही आसान है, आप ऐमेज़ॉन की वेबसाइट पर जाकर जब सर्च करेंगे तो आपको ढेरों कंपनी के ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इसमें सबसे रिलायबल ब्रांड फिलिप्स का मोशन सेंसर एलईडी बल्ब b22 के नाम से बेचा जाता है, जिसकी कीमत करीब 500 RS दी गई है।



