अब आप इस तैरते हुये फ्लोटिंग रेस्तरां में बिहारी खाने का स्वाद लीजिये, जाने खर्च और सभी डिटेल्स

0
2363
Ganga Vilas Cruise Food
MV Ganga Vilas Cruise Will Host The Guests With Bihar Famous Dishes. You can enjoy Bihari Food during Ganga Vilas Cruise journey.

Patna: दोस्तों भारत में एक से बढ़कर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। जिस वजह से उन क्षेत्रों की आय का सबसे बड़ा जरिया सिर्फ टूरिज्म होता है। परंतु देश के कई ऐसे भी हिस्से हैं जहां टूरिज्म संभव है परंतु व्यवस्थित सुविधाएं ना होने की वजह से हम उनका लाभ नहीं उठा पाते।

इससे वहां के लोकल नागरिक जिनकी आमदनी इस टूरिज्म की वजह से बढ़ सकती हैं, वह भी वंचित रह जाते हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से। इसलिए केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में बनारस से गंगा नदी (Ganga River) के रास्ते होते हुए गंगा विलास क्रूज प्रोग्राम का उद्घाटन किया। अपने आप में एक अनूठा प्रयास था क्योंकि, भारत देश में अभी तक समुद्री रास्तों के अलावा क्रूज इंजॉय करने का कोई ऑप्शन नहीं था।

गंगा विलास की सफलता जैसे ही सामने आई, बिहार सरकार ने भी निर्णय लिया कि क्यों ना हम भी पटना से गुजरने वाली गंगा नदी के जरिए नदियों में होने वाले टूरिज्म को बढ़ावा दें। जिससे ना केवल आमदनी बढ़ेगी बल्कि इन से जुड़ने वाले शहरों का विकास भी होगा। तो आइए जानते हैं पटना से कोलकाता (Patna To Kolkata) के बीच चलने वाले इस क्रूज यात्रा के बारे में।

यह क्रूज़ गंगा नदी द्वारा पटना से कोलकाता तक का सफर तय करेगा

जानकारी के अनुसार यह क्रूज़ यात्रा पटना से शुरू होगी एवं गंगा नदी के जलमार्ग के द्वारा कोलकाता तक पहुंचेगी। जिसमें 14 से 16 दिन लगने का अंदेशा बताया जा रहा है। इस यात्रा को शुरू करने के लिए बिहार सरकार ने अंतर्देशीय जल प्राधिकरण जो इस तरह के क्रूज यात्राओं को नियंत्रित करने का कार्य करता है। से बातचीत प्रारंभ कर दी है, जल्दी उन्हें सभी तरह की परमिशन प्राप्त हो जाएंगी।

शुरुआत में एमबी कौटिल्य बिहार संस्था द्वारा यह क्रूस चलाया जाएगा। आपको बता दें कि अभी यह संस्था ऑलरेडी गांधी घाट से पटना के बदरा घाट तक एक फ्लोटिंग रिसॉर्ट रेस्टोरेंट का संचालन कर रहा है सफलतापूर्वक।

वाराणसी से चलने वाले क्रूज की सफलता के बाद लिया गया ये फैसला

आपको ज्ञात होगा अभी हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से गंगा बिलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) को हरी झंडी देकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। ये क्रूज़ बनारस से शुरू होकर असम तक जा रहा है, जिसमें करीब 51 दिन का सफर तय करेगा इस दौरान।

Ganga Vilas Cruise
Ganga Vilas Cruise File Photo Credits: ANI

यह भारत के अलावा बांग्लादेश की सीमा से होकर के भी गुजरने वाला है। शुरू में ऐसा माना जा रहा था कि, हमारे देश में ऐसे लग्जरी क्रूज (Luxury River Cruise) को शायद ही पब्लिक से ज्यादा सपोर्ट मिलेगा, परंतु जैसे ही इसका उद्घाटन हुआ आपको सुनकर हैरानी होगी कि आने वाले 1 साल तक का इस क्रूज की सभी सीटें पहले से बुक हो चुकी है।

इसी की सफलता को देखते हुए बिहार सरकार यह कदम उठा रही है और देश के अन्य राज्य भी अब नदियों के जल मार्ग द्वारा होने वाले पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। इससे निश्चय ही दोस्तों हमारे देश का पर्यटन के साथ-साथ उन छोटी जगहों का एक्स्पोज़र बढ़ेगा जो अभी कहीं दबी रह जाती है सुविधाओं के अभाव में।

14 जून की इस यात्रा में यह सुविधाएं आपको मिलेंगी

दोस्तों आपको बताना चाहेंगे पटना से शुरू होने वाले इस क्रूज की यात्रा करीब 14 दिन की होने वाली है। चूंकि एक लंबे समय तक यात्रीगण इसमें रहेंगे तो उनके मनोरंजन एवं कंफर्ट का पूरा ख्याल रखा जाएगा क्रूज के अंदर।

ये एक डबल डेकर शिप होगी। जिसमें रेस्टोरेंट्स, पब, बार, एवं इंडोर गेम्स की भी व्यवस्था की गई है। इसके टिकट की कीमत को लेकर अभी तक किसी भी तरह की राशि की घोषणा नहीं की गई। जल्दी है आपको ऑफिशल वेबसाइट पर पूरा पैकेज देखने मिलेगा।

बिहार सरकार ने कांटेक्ट दिया एक निजी कंपनी को संचालन का

यह क्रूज “एमवी गंगा विहार” (MV Ganga Vihar) को बिहार सरकार ने 5 साल पहले से खरीदा था। इसलिए हाल ही में इसकी मरम्मत के लिए संध्या सम्राट कंस्ट्रक्शन और सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को हायर किया गया था।

इसकी मरम्मत एवं उचित देखभाल के लिए। जिसे आईआईटी खड़कपुर के साथ मिलकर किया गया और इसी के माध्यम से आने वाले समय में 3 से 4 छोटे पर पावरफुल पानी के जहाज भी बिहार सरकार इस मार्ग पर चालू करने की योजना पर काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here